IRCTC को ट्रोल करने की कोशिश, मिला ऐसा जवाब दोबारा नहीं होगी हिम्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद कुमार नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर अंग्रेजी में ट्विट किया जिसका मतलब यह था कि 'आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग ऐप पर अश्लील विज्ञापन बहुत बार दिखाई देते हैं। यह बहुत शर्मनाक और परेशान करने वाला है।' इस ट्विट में आनंद ने रेल मंत्रालय, आईआरसीटीसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस को भी टैग किया।
इस ट्वीट के बाद आनंद कुमार को आईआरसीटीसी के अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया। जिसमें ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 'आईआरसीटीसी विज्ञापनों की सेवा के लिए गूगल विज्ञापन सर्विंग टूल एडीएक्स का उपयोग करता है। ये विज्ञापन उपयोगकर्ता को आकर्षित करने के लिए कुकीज का उपयोग करते हैं। उपयोगकर्ता के इतिहास और ब्राउजिंग व्यवहार के आधार पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं। ऐसे विज्ञापनों से बचने के लिए सभी ब्राउजर कुकीज और हिस्ट्री को साफ करें और हटाएं।'
इसके बाद ट्विटर यूजर आनंद कुमार को ट्रोल किया जाने लगा और उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और आनंद कुमार को ट्रोल किया।
IRCTC to Anand Kumar : pic.twitter.com/uy1BDLQFvT
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स भी शेयर किए गए।
Meanwhile IRCTC to Anand Kumar Bhai: pic.twitter.com/kYPhNYESwV