फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी अजीबोगरीब युद्धों की: कहीं तरबूज, कहीं गलत अनुवाद की वजह से चली गई लाखों लोगों की जान

Tue, 20 Apr 2021 09:33 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 20 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Interesting story of two most strange war of history matire ki rad and the battle of karansebes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @pixabay
इतिहास में ऐसे कई सारे अजीबोगरीब वाकया हुआ है, जिस पर शायद ही आपको यकीन होगा। कहीं तरबूज को लेकर एक भीषण युद्ध देखने को मिला तो कहीं पर भाषा को न समझ पाने की वजह से लाखों लोगों की जानें चली गईं। ऐसे में हम आपको कुछ अजब-गजब युद्धों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजस्थान के बीकानेर रियासत में आज से करीब 375 साल पहले एक तरबूज के फल को लेकर भीषण युद्ध हुआ था। तरबूज को लेकर हुए इस युद्ध में हजारों सैनिकों की जानें गईं।


 
Interesting story of two most strange war of history matire ki rad and the battle of karansebes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @pixabay
इतिहास में हुए इस अजीबो-गरीब युद्ध को 'मतीरे की राड़' के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध 1644 ईस्वी में हुआ था। राजस्थान के कई हिस्सों में तरबूज को 'मतीरा' कहते हैं। वहीं राड़ से अभिप्राय झगड़ा-लड़ाई से है। इस दौरान हुआ कुछ ऐसा था कि तरबूज का पौधा बीकानेर रियासत की सीमा में उगा था। वहीं उसका एक फल नागौर रियासत की सीमा में चला गया था।
 
Interesting story of two most strange war of history matire ki rad and the battle of karansebes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @pixabay
इसके बाद दोनों रियासतों में इसको लेकर विवाद हो गया। बीकानेर रियासत के लोगों का कहना था कि पेड़ हमारी सीमा में है तो तरबूज के फल पर हमारा अधिकार होगा। वहीं नागौर रियासत के लोगों का कहना था कि फल हमारी सीमा में आ गया है तो इस पर अधिकार हमारा होगा। इसी बात को लेकर यह छुटमुट झगड़ा एक बड़े युद्ध में बदल गया। इसमें दोनों रियासतों के कई सारे सैनिकों की जानें गईं। अंत में इस युद्ध को बीकानेर की रियासत ने जीता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting story of two most strange war of history matire ki rad and the battle of karansebes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @pixabay
ऐसे अजीबोगरीब युद्ध केवल भारत में ही नहीं हुए हैं। विदेशों में भी आपको ऐसे कई सारे युद्ध देखने को मिल जाएंगे। इसी में एक युद्ध आता है इतिहास का सबसे बेवकूफाना जंग (The Dumbest Battle of History)। इस युद्ध को ऑस्ट्रिया और यूरोप के सैनिकों ने आपस में ही लड़ा था। यह घटना सितंबर 1788 की है। उस दौरान ऑस्ट्रियाई सैनिक एक विशेष प्रकार के अंब्रेला के अंतर्गत कार्य करते थे। इसके अंतर्गत ऑस्ट्रियाई सैनिकों के साथ फ्रांस, जर्मनी, सर्बिया, पौलेंड के सैनिक भी काम करते थे। इस कारण सैनिक दलों में विभिन्न आचार, विचार और भाषा रखने वाले कई सारे सैनिक थे। इस वजह से सैनिकों का एक दूसरे के साथ सामंजस्य बनाना काफी मुश्किल भरा काम था।
 
विज्ञापन
Interesting story of two most strange war of history matire ki rad and the battle of karansebes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @pixabay
ऐसे में सितंबर की एक रात को डेन्यूब नदी के किनारे ऑस्ट्रियाई सैनिक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें रोमानिया के कुछ सैनिक शराब पीते हुए दिखे। उस दौरान ऑस्ट्रिया और रोमानिया मित्र देश थे। रोमानिया के सैनिकों ने ऑस्ट्रिया के सैनिकों को शराब पीने का न्योता दिया। इस आमंत्रण को उन्होंने स्वीकारा और रोमानिया के सैनिकों के साथ मिलकर शराब पीने लगे। इसके कुछ देर बाद गश्त करते हुए ऑस्ट्रिया के कुछ और सैनिक भी आ गए। उन्होंने भी शराब की बोतलों को पीने के लिए मांगा, लेकिन अब केवल शराब की एक ही बोतल बची थी। इस कारण रोमानिया के सैनिकों ने उन्हें शराब देने से मना कर दिया। इस पर बात बिगड़ गई और सैनिकों की आपस में लड़ाई होने लगी, देखते ही देखते सैनिक एक दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed