फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी भारत के सबसे शातिर चोर की: फर्जी कागजात दिखा बन गया था जज, दो महीने तक सुनाता रहा फैसला

Tue, 13 Apr 2021 06:28 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 13 Apr 2021 06:28 AM IST
विज्ञापन
interesting story of most vicious thief of india dhani ram mittal who stole over thousand cars
धनी राम मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

धनी राम मित्तल, एक ऐसा चर्चित नाम, जिसे आपने शायद जरूर सुना होगा। क्योंकि इस शख्स को भारत का सबसे शातिर चोर माना जाता है। यह चोर धोखाधड़ी से दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर फैसला सुनाता रहा। अब ऐसे शख्स को शातिर दिमाग चोर नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे। तो आइए जानते हैं इस चोर के बारे में कई खास बातें...

interesting story of most vicious thief of india dhani ram mittal who stole over thousand cars
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसा कहा जाता है कि धनी राम मित्तल ने 25 साल की उम्र में ही चोरी को अपने पेशा बना लिया था। साल 1964 में पहली बार पुलिस ने उसे चोरी करते पकड़ा था। फिलहाल उसकी उम्र करीब 81 साल हो चुकी है। हालांकि, अब किसी को भी नहीं पता है कि यह चोर कहां है और कैसा है?

interesting story of most vicious thief of india dhani ram mittal who stole over thousand cars
धनी राम मित्तल - फोटो : PTI

चोरी के इतिहास में धनी राम मित्तल सबसे ज्यादा बार गिरफ्तार किया जाने वाले पहला और इकलौता चोर है। आखिरी बार उसे साल 2016 में चोरी करते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। कहते हैं कि धनीराम अब तक करीब एक हजार से ज्यादा गाड़ियां चुरा चुका है। सबसे खास बात ये है कि यह चोर सिर्फ दिन के उजाले में ही चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting story of most vicious thief of india dhani ram mittal who stole over thousand cars
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

धनी राम मित्तल से जुड़ी एक रोचक कहानी है। कई साल पहले उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। चूंकि उस समय जो जज थे, वो कई बार उसे अपनी अदालत में देख चुके थे, इसलिए खीझ कर उन्होंने कहा कि तुम मेरी अदालत से बाहर जाओ। इसके बाद वो जाने के लिए उठ गया। उसके साथ आए दो पुलिसकर्मी भी उठकर उसके साथ बाहर चले गए। इसके बाद वो वहीं से गायब हो गया। जब अदालत में उसका नाम पुकारा गया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि वो तो भाग चुका था। कहा जाता है कि उसने पुलिसकर्मियों को ये कहा था कि जज साहब ने तो उसे जाने के लिए कहा ही था।

विज्ञापन
interesting story of most vicious thief of india dhani ram mittal who stole over thousand cars
प्रतीकात्मक तस्वी - फोटो : pixa

कहते हैं कि धनी राम मित्तल ने एलएलबी की भी पढ़ाई की थी। इसके अलावा उसने हैंडराइटिंग विशेषज्ञ और ग्राफोलॉजी की डिग्री भी हासिल की थी। उसने ये डिग्रियां अपनी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए हासिल की थी। इन डिग्रियों की बदौलत वह गाड़ी चुराता था और उसके फर्जी कागजात तैयार करके उन्हें बेच देता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed