{"_id":"61110f128ebc3e76ff665f43","slug":"interesting-story-of-lakshadweep-union-territory-pakistan-lost-this-island","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी भारत के एक केंद्र शासित प्रदेश की, जहां जाने में अगर होती थोड़ी देर, तो पाकिस्तान का हो जाता कब्जा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी भारत के एक केंद्र शासित प्रदेश की, जहां जाने में अगर होती थोड़ी देर, तो पाकिस्तान का हो जाता कब्जा
जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हट जाने से और 'दादर और नागर हवेली' और 'दमन और दीव' के मिल जाने से अब भारत में केंद्र शासित प्रदेशों की कुल संख्या आठ हो गई है। आज हम आपको इन्हीं आठ में से एक केंद्र शासित प्रदेश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां भारतीय अधिकारी और पुलिस के पहुंचने में थोड़ी सी भी देरी हो जाती हो उसपर पाकिस्तान का कब्जा हो जाता और शायद वह कभी भारत का अंग नहीं बन पाता।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं लक्षद्वीप की। मलयालम और संस्कृत में लक्षद्वीप का अर्थ है 'एक सौ हजार द्वीप' यानी एक लाख द्वीप। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, लक्षद्वीप द्वीप-समूह में कुल 36 द्वीप हैं, लेकिन सिर्फ 10 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं। भारतीय पयर्टकों को सिर्फ छह द्वीपों पर ही जाने की अनुमति है, जबकि विदेशी पयर्टक सिर्फ दो द्वीपों (अगाती व बंगाराम) पर ही जा सकते हैं।
2 of 6
लक्षद्वीप
- फोटो : सोशल मीडिया
1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, उस समय लक्षद्वीप पर दोनों देशों में से किसी का भी अधिकार नहीं था। कहते हैं कि अगस्त 1947 के आखिर में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली खान ने सोचा कि लक्षद्वीप मुस्लिम बहुल इलाका है और अब तक भारत ने इसपर अपना दावा भी नहीं किया है तो क्यों न इसे अपने अधिकार में ले लिया जाए।
3 of 6
लियाकत अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि ठीक उसी समय भारत के तत्कालीन गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल भी वहीं सोच रहे थे, जैसा लियाकत अली खान सोच रहे थे। हालांकि उस समय तक दोनों ही देश असमंजस की स्थिति में थे, क्योंकि दोनों में से किसी को भी यह नहीं पता था कि किसी ने उसपर कब्जा कर लिया है या नहीं। इसी असमंजस की स्थिति में पाकिस्तान ने अपना एक युद्धपोत लक्षद्वीप के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सरदार पटेल
- फोटो : Facebook/AIR News
इधर, वल्लभभाई पटेल भी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि लक्षद्वीप को किसी भी हालत में पाकिस्तान के कब्जे में जाने नहीं देंगे। इसलिए उन्होंने त्रावणकोर में राजस्व कलेक्टर को निर्देश दिया कि वो तुरंत पुलिस टीम के साथ जाएं और लक्षद्वीप पर भारतीय तिरंगा लहराएं, ताकि पता चले कि वह इलाका भारत का है।
विज्ञापन
5 of 6
तिरंगा झंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्व कलेक्टर भी इस बात को लेकर काफी गंभीर थे, इसलिए वो तुरंत लक्षद्वीप पहुंचे। वहां उन्होंने आव देखा न ताव तुरंत भारतीय झंडा जमीन में गाड़कर लहरा दिया। कहते हैं कि इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी युद्धपोत भी वहां पहुंचा, लेकिन भारतीय झंडा देख कर वो दबे पांव फिर वापस लौट गए। तब से लेकर आज तक यह द्वीप भारत का ही अभिन्न अंग है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।