फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरियल किलर: इंसान नहीं बिल्लियों का रहस्यमय तरीके से कत्ल करता था ये शख्स

Tue, 23 Mar 2021 06:22 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 23 Mar 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
interesting story of croydon cat serial killer who killed 400 cats and various other animals
सीरियल किलर - फोटो : iStock

सीरियल किलर से जुड़ी आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होगी, जो एक-दो नहीं बल्कि कई लोगों की बेरहमी से हत्या की होगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे सीरियल किलर के बारे में सुना है, जो इंसान नहीं बल्कि बिल्लियों का कत्ल करता हो। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन कुछ साल पहले ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों में ऐसी खौफनाक घटनाएं घटी थी, जिसने पूरे देश को हिला दिया था।

interesting story of croydon cat serial killer who killed 400 cats and various other animals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, एक सीरियल किलर पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाता था, जिसमें खरगोश और उल्लू के बच्चे भी शामिल हैं। लेकिन इसमें पालतू बिल्लियों की संख्या सबसे अधिक थी। इस शख्स ने पूरे ब्रिटेन में 400 से अधिक बिल्लियों और कई अन्य जीव-जंतुओं की बेरहमी से हत्या की और उनके शव को भी क्षत-विक्षत कर दिए।

interesting story of croydon cat serial killer who killed 400 cats and various other animals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस मामले की शुरुआत साल 2014 में दक्षिण लंदन के क्रॉयडन शहर से हुई थी। इसलिए मीडिया ने इसे 'क्रॉयडन कैट सीरियल किलर' का नाम दिया। कुछ लोग इसे 'एम-25 कैट किलर' भी कहते हैं। क्रॉयडन शहर से शुरू हुई ये वारदातें धीरे-धीरे पूरे लंदन में फैल गईं और देखते ही देखते इस कैट सीरियल किलर की दहशत पूरे ब्रिटेन में फैलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting story of croydon cat serial killer who killed 400 cats and various other animals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा था कि यह सीरियल किलर पालतु पशुओं को खाने-पीने की चीजों से ललचा-फुसलाकर अपने पास बुलाता और फिर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर देता है। इसके बाद वह सबूत मिटाने के लिए उनके शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर देता है। इस अजीब सीरियल किलर को पकड़ने के लिए दिसंबर 2015 में पुलिस टीम गठित कर एक विशेष ऑपरेशन लांच किया गया, जिसका नाम 'ताकाहे' रखा गया था। इतना ही नहीं सीरियल किलर के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस ने उन बिल्लियों का पोस्टमॉर्टम भी कराया, जिनकी हत्या की गई थी। कहते हैं कि महज 10 बिल्लियों के पोस्टमॉर्टम पर ही 7500 पाउंड यानी करीब सात लाख रुपये खर्च हो गए थे।

विज्ञापन
interesting story of croydon cat serial killer who killed 400 cats and various other animals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexel

दिसंबर 2017 में, पुलिस ने उसी साल अगस्त से नवंबर तक नॉर्थम्प्टन के आसपास हुई पांच बिल्लियों की मौत को उसी सीरियल किलर से जोड़ा, लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि नॉर्थम्प्टन में हुई बिल्लियों की मौतें एक दूसरे से जुड़ी नहीं थीं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार जरूर किया था, लेकिन सबूत न होने की वजह से बाद में उसे छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed