{"_id":"5d8b53c18ebc3e01767f50b4","slug":"interesting-news-thailand-held-bird-singing-competition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में हो रही संगीत की अनोखी प्रतियोगिता, तीन देशों से पक्षी पहुंचेंगे गाना गाने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में हो रही संगीत की अनोखी प्रतियोगिता, तीन देशों से पक्षी पहुंचेंगे गाना गाने
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीत प्रतियोगिता के बारे में आपने जरूर सुना और देखा होगा। एक से बढ़कर एक संगीतकार प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और अपने कला का प्रदर्शन करते हैं। ऐसी ही एक संगीत प्रतियोगिता चल रही है, लेकिन इंसानों की नहीं बल्कि पक्षियों की। पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता के बारे में सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में पक्षी गीत गाते हैं। पक्षियों को उनके बुद्धिमत्ता और गाने के आधार पर नंबर मिलते हैं।
2 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता
- फोटो : सोशल मीडिया
थाईलैंड के नारथीवाट में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में थाइलैंड के अलावा सिंगापुर और मलेशिया के 1800 से ज्यादा पक्षी हिस्सा ले रहे हैं। चार माह की ट्रेनिंग के बाद से पक्षी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। थाइलैंड में यह प्रतियोगिता पिछले साल भी आयोजित की गई थी।
3 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतियोगिता की तैयारी
पक्षियों के मालिक 4 माह पहले से ही इस प्रतियोगिता की तैयारी कराना शुरू कर देते हैं। इस प्रतियोगिता में बुलबुल, तोते, कबूतर और अन्य छोटे पक्षी शामिल होते हैं। इस प्रतियोगिता के चार राउंड होते हैं। प्रत्येक राउंड में पक्षियों को कम से कम तीन बार 25 सेकंड तक गाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता
- फोटो : सोशल मीडिया
विजेता को मिलेगा डेढ़ लाख का इनाम
प्रतियोगिता के दौरान पक्षियों को 15 फीट ऊंचे खंभे पर पिंजरे में बिठाकर लटका दिया जाता है। इसके बाद बारी-बारी से इन पक्षियों को उतरकर गाने को कहा जाता है। इस प्रतियोगिता में जज बारी-बारी से सभी पक्षियों की गीतों को सुनते हैं और नंबर देते हैं। जिस पक्षी को सबसे ज्यादा नंबर मिलता है वो विजेता बनता है और उसे इनाम मिलता है। इस बार विजेता को डेढ़ लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे। जबकि पिछले साल 70 हजार रुपये दिए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।