फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interesting Facts: प्लेन में परफ्यूम और डिओडोरेंट ले जाने पर क्यों होती है रोक? जानिए इसके पीछे का कारण

Thu, 08 Jun 2023 01:42 PM IST
ज्योति मेहरा टीम फिरकी, नई दिल्ली
टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 08 Jun 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
Interesting Facts why perfume deodorant not allowed in aeroplane
प्लेन में परफ्यूम और डिओडोरेंट ले जाने पर क्यों होती है रोक? - फोटो : istock

Why Perfumes Not Allowed In Aeroplanes: कई लोग रोजाना परफ्यूम और डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर की बदबू से छुटकारा मिलने के साथ-साथ मूड भी फ्रेश रहता है। ये बेहतर स्मेल के साथ हमारा कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। परफ्यूम या डिओडोरेंट को डायरेक्ट स्किन पर लगाने से कई बार साइड इफेक्ट्स भी नजर आ सकते हैं। इसलिए इसे कपड़ों पर लगाना एक बेहतर ऑप्शन है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि परफ्यूम और डिओडोरेंट के इतने सारे फायदे होने के बाद भी इसे प्लेन पर ले जाने पर रोक क्यों लगाई गई है। परफ्यूम में आखिर ऐसा क्या होता है कि एयरलाइन कंपनियां इसे हवाई जहाज पर ले जाने से रोकती हैं? अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता, तो आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं। दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियां इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नियमों का पालन करती है, जिसके तहत परफ्यूम या डिओडोरेंट को केबिन के अंदर लाना मना है।

Interesting Facts why perfume deodorant not allowed in aeroplane
प्लेन में परफ्यूम और डिओडोरेंट ले जाने पर क्यों होती है रोक? - फोटो : istock
प्लेन में परफ्यूम और डिओडोरेंट ले जाने पर सख्त मनाही है, लेकिन क्यों? आइए जानते हैं। दरअसल, परफ्यूम एक ज्वलनशील वस्तु होती है, जिसमें आग पकड़ने का खतरा काफी अधिक होता है। परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा होती है, इसलिए इसमें आसानी से आग लग सकती है। इसके अलावा गैर-अल्कोहलिक परफ्यूम में भी कुछ ऐसे घटक होते हैं, जो उन्हें ज्वलनशील बनाते हैं।
 
Interesting Facts why perfume deodorant not allowed in aeroplane
प्लेन में परफ्यूम और डिओडोरेंट ले जाने पर क्यों होती है रोक? - फोटो : istock
परफ्यूम के ज्वलनशील होने की वजह से ही इसे प्लेन में ले जाने नहीं दिया जाता है। यदि कभी किसी कारण से प्लेन में आग लग जाती है, तो परफ्यूम की वजह से यह और भयानक रूप ले सकती है। हालांकि, लगेज और बैगेज के अंदर परफ्यूम ले जाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Facts why perfume deodorant not allowed in aeroplane
प्लेन में परफ्यूम और डिओडोरेंट ले जाने पर क्यों होती है रोक? - फोटो : istock
कई एयरलाइन की वेबसाइट पर ये साफ लिखा है कि चेक-इन बैगेज या लगेज बैगेज में परफ्यूम नही ले जाया जा सकता है। हालांकि विस्तारा में ये बताया गया है कि परफ्यूम को दोनों में ले जाने की अनुमति है लेकिन इसकी मात्रा कम होनी चाहिए। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के तहत ऐसी ज्वलनशील वस्तुएं दो किलो या लीटर से अधिक ले जाने की अनुमति नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed