फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: समुद्र में मिली पंखों वाली मछली, जानिए इसके बारे में दिलचस्प बातें

Mon, 21 Feb 2022 03:19 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 21 Feb 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
Interesting Facts Know About Fish with Wings in Sea
समुद्र में मिली पंखों वाली मछली - फोटो : Instagram/@roamtheocean

धरती पर समुद्र एक ऐसी जगह है जो अंनत और रहस्यमयी चीजों से भरा हुआ है। समुद्र में बेशकीमती रत्नों से लेकर अनोखे जीव-जंतु रहते हैं। इसमें आए दिन कोई नया जीव-जंतु देखने को मिलता है जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। ऐसा माना जाता है कि धरती पर 80 लाख से ज्यादा जीव-जंतुओं की प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें ज्यादातर समुद्र में रहती हैं। समुद्र में छोटे-बड़े जीव-जंतुओं के सिवा किस्म-किस्म की मछलियां भी पाई जाती हैं। अब इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर पंखों वाली मछली का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर काफी हैरानी हो रही है। हालांकि, अभी जानकर इसे लेकर असमंजस में हैं कि ये वाकई में मछली ही है या फिर कोई दूसरा जीव है। इस मछली का रंग सुनहरा है और देखने में ये बेहद ही खूबसूरत लग रही है। आइए जानते हैं इस अनोखी मछली के बारे में जो उड़ भी सकती है..........

Interesting Facts Know About Fish with Wings in Sea
समुद्र में मिली पंखों वाली मछली - फोटो : Instagram/@roamtheocean

तस्वीर में एक व्यक्ति अपने हाथों में मछली की तरह दिखने वाले किसी जीव को पकड़े हुए है। हैरानी की बात ये है कि इस अनोखे जीव के दो पंख भी हैं, लेकिन इसकी बनावट बिल्कुल मछली जैसी ही है। इस जीव को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये उड़ने वाला कोई जीव हो। हैरानी तब होती है जब व्यक्ति इसे पानी में छोड़ देता है और ये बहुत तेजी से पानी में मछली की तरह ही तैरकर निकल जाता है। 

Interesting Facts Know About Fish with Wings in Sea
समुद्र में मिली पंखों वाली मछली -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

ऐसे में यही माना जा रहा है कि यह जीव मछली ही हो सकती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर roamtheocean नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, " क्या आप कभी इस तरह की उड़ने वाली चीज से टकराए हैं? पक्षी, मेंढक, मछली??? कौन जानें क्या है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Facts Know About Fish with Wings in Sea
समुद्र में मिली पंखों वाली मछली -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अभी तक 34 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed