फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीले और हरे रंग के लाइट्स क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं?

Thu, 17 Jun 2021 07:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 17 Jun 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Interesting facts about traffic lights and signals Why Traffic Light Colors Are Red Yellow and Green
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। इन नियमों में ट्रैफिक सिग्नल्स भी आते हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोग जानते ही होंगे। ट्रैफिक सिग्नल फिर भी हम बता देते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल में तीन रंगों की लाइट (लाल, पीला और हरा) लगी होती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर ट्रैफिक लाइट में इन्हीं रंगों का उपयोग क्यों किया जाता है, किसी और रंग का क्यों नहीं?


 

पहले तो हम आपको इन तीन रंगों के ट्रैफिक लाइट्स का मतलब बता दें। लाल रंग की ट्रैफिक लाइट का मतलब होता है कि आप गाड़ी रोक दें। ट्रैफिक लाइट पीला होने पर आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हो जाएं और हरा होते ही आप आगे बढ़ जाएं। दुनिया में सबसे पहला ट्रैफिक लाइट 10 दिसंबर 1868 को लंदन के ब्रिटिश हाउस ऑफ पार्लियामेंट के सामने लगाया गया था। इस लाइट को रेलवे के अभियंता जेके नाईट ने लगाया था।

Interesting facts about traffic lights and signals Why Traffic Light Colors Are Red Yellow and Green
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : Pixabay

शुरुआत के दिनों में ट्रैफिक लाइट में सिर्फ दो ही रंगों का प्रयोग किया जाता था लाल और हरा। सबसे खास बात ये है कि उस समय इस लाइट को रात में दिखने के लिए  गैस का प्रयोग किया जाता था।

Interesting facts about traffic lights and signals Why Traffic Light Colors Are Red Yellow and Green
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : सोशल मीडिया

पहला सुरक्षित स्वत: बिजली ट्रैफिक लाइट संयुक्त राज्य अमेरिका में साल 1890 में लगाए गए थे। उसके बाद से ट्रैफिक लाइट का उपयोग दुनिया के कोने-कोने में होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about traffic lights and signals Why Traffic Light Colors Are Red Yellow and Green
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अब हम आपको बताते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीले और हरे रंग का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है। दरअसल, लाल रंग अन्य रंगों की अपेक्षा में बहुत ही गाढ़ा होता है। यह दूर से ही दिखने लगता है। लाल रंग का प्रयोग इस बात का भी संकेत देता है कि आगे खतरा है, आप रूक जाएं।

विज्ञापन
Interesting facts about traffic lights and signals Why Traffic Light Colors Are Red Yellow and Green
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : Pexels.com

ट्रैफिक लाइट में पीले रंग का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि यह रंग ऊर्जा और सूर्य का प्रतीक माना जाता है। यह रंग बताता है कि आप अपनी ऊर्जा को समेट कर फिर से सड़क पर चलने के लिए तैयार हो जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed