{"_id":"60ca2ad3c66278295f5937ca","slug":"tim-southee-bats-for-changes-in-format-of-wtc-final-heaps-praise-on-tremendous-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC Final: साउथी ने बताया कौन है टीम इंडिया का सबसे खतरनाक खिलाड़ी, विरोधी से छीन सकता है मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: साउथी ने बताया कौन है टीम इंडिया का सबसे खतरनाक खिलाड़ी, विरोधी से छीन सकता है मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने बुधवार को कहा कि भविष्य में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में प्रारूप में बदलाव किया जा सकता है। साउथी ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'दो साल के चक्र की शुरुआत में हमें पता था कि फाइनल में सिर्फ एक मुकाबला होगा। शायद भविष्य में वे इस पर विचार कर सकते हैं और फिर संभवत: इसमें बदलाव हो सकता है।' इससे पहले भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल बेस्ट आफ थ्री की श्रृंखला होनी चाहिए। उनका कहना था कि ढाई साल के क्रिकेट के बाद यह भव्य फाइनल होता।
2 of 4
टिम साउथी
- फोटो : social media
साउथी ने कहा, 'दो साल पहले इस चक्र की शुरुआत में ही बता दिया गया था कि चैंपियनशिप जीतने के लिए क्या करने की जरूरत होगी।’ उन्होंने कहा, 'टेस्ट मैचों को दो साल के चक्र के साथ संदर्भ देना शानदार है। अगले चक्र के लिए पहले ही बदलाव हो रहे हैं। इसलिए यह बदलती हुई चीज है।' न्यूजीलैंड की टीम पिछले दो एकदिवसीय विश्व कप में उप विजेता रही और हाल के आईसीसी टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर साउथी ने कहा, '2000 में हमारे चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद लंबा समय बीत गया है। पिछले कुछ टूर्नामेंट में हम काफी करीब पहुंचे थे।
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि यह मुश्किल हफ्ता होने वाला है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईसीसी प्रतियोगिता जीतने के काफी करीब पहुंचे और उनकी मौजूदगी में हमें फाइनल में खेलने का अनुभव है।' न्यूजीलैंड के लिए 78 टेस्ट में 309 विकेट चटकाने वाले साउथी ने कहा कि उनकी टीम ने शुक्रवार से यहां भारत के खिालफ शुरू हो रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अच्छी तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
साउथी को पता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और उन्होंने कहा कि सफलता के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, 'रोहित तीनों प्रारूपों में शानदार खिलाड़ी है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे मुझे निजी तौर पर बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है। वह विरोधी से मैच छीन सकता है। लेकिन गेंदबाजी समूह के रूप में मुझे पता है कि पूरा बल्लेबाजी क्रम खतरनाक है।' साउथी ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ अनुभवी खिलाड़ियों के नहीं बल्कि ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों के वीडियो भी देख रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।