फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का वह राज्य, जहां आज भी रहते हैं भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज

Tue, 26 Nov 2019 08:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts about nagaland where the descendants of Bheem demonic wife Hidimba live
नागालैंड जनजाति - फोटो : Social media

महाभारत काल से जुड़ी कई बातों को आप जानते होंगे, जैसे कि पांडव और कौरव कौन थे, महाभारत का युद्ध किसने जीता, वगैरह-वगैरह। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं? 

Interesting facts about nagaland where the descendants of Bheem demonic wife Hidimba live
नागालैंड - फोटो : Social media

इस राज्य का नाम है नगालैंड। साल 1961 में इस राज्य का नाम नगालैंड रखा गया, जबकि इससे पहले इसे नगा हिल्स तुएनसांग एरिया कहा जाता था। शुरुआत में यह राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश था। एक दिसंबर, 1963 को इसे देश का 16वां राज्य बनाया गया था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

Interesting facts about nagaland where the descendants of Bheem demonic wife Hidimba live
दीमापुर रेलवे स्टेशन - फोटो : Social media

नगालैंड भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां केवल एक ही रेलवे स्टेशन और एक ही हवाईअड्डा है और ये दोनों राज्य के सबसे बड़े नगर दीमापुर में हैं। दीमापुर को नगालैंड का प्रवेश द्वार माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about nagaland where the descendants of Bheem demonic wife Hidimba live
नागालैंड - फोटो : Social media

इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर राज्य हैं, जबकि पूर्व में यह म्यांमार देश से घिरा हुआ है। यहां की प्रमुख भाषा अंग्रेजी है। इसके अलावा यहां हिंदी और 16 आदिवासी बोलियां भी बोली जाती हैं। 

विज्ञापन
Interesting facts about nagaland where the descendants of Bheem demonic wife Hidimba live
महाभारतकालीन शतरंज के मोहरे - फोटो : Flickr

दिमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा है, जहां राजवाड़ी में स्थित शतरंज की ऊंची-ऊंची गोटियां हैं, जो अब थोड़ी-बहुत टूट चुकी हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इन गोटियों से भीम और उनके पुत्र घटोत्कच शतरंज खेलते थे। इस जगह पांडवों ने अपने वनवास का काफी समय व्यतीत किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed