{"_id":"605d4be38ebc3e8d03345ad7","slug":"interesting-facts-about-jupiter-planet-known-as-vacuum-cleaner-of-solar-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: आखिर सौरमंडल के इस ग्रह को क्यों कहा जाता है वैक्यूम क्लीनर?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ज्ञान की बात: आखिर सौरमंडल के इस ग्रह को क्यों कहा जाता है वैक्यूम क्लीनर?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 17 May 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बृहस्पति ग्रह
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं, लेकिन इन्हें जितना भी समझने की कोशिश की जाए, तो उतना ही उलझना पड़ता है। क्योंकि सभी ग्रह कुछ खास वजहों से एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। बृहस्पति ग्रह का नाम तो आपने सुना ही होगा। इस ग्रह को हमारे देश भारत में 'गुरु' के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इस ग्रह को 'जुपिटर' के नाम से जाना जाता है। बता दें कि जुपिटर रोमन सभ्यता के एक पौराणिक देवता का नाम है। आज हम आपको इस ग्रह से जुड़ी कई रोचक बाते बताएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बृहस्पति ग्रह पर कोई धरातल नहीं है। यह मुख्य रूप से हाइड्रोजन से बना हुआ है और हमेशा अमोनिया क्रिस्टल और संभवतः अमोनियम हाइड्रोसल्फाइड के बादलों से ढंका हुआ रहता है। ऐसे में इस ग्रह पर जीवन की कोई संभावना नहीं है।
3 of 5
बृहस्पति ग्रह
- फोटो : Pixabay
'द ग्रेट रेड स्पॉट' बृहस्पति ग्रह की सबसे रोचक और रहस्यमय चीज है। दरअसल, ये एक तरह का तुफान है, जो लाल धब्बे की तरह दिखाई देता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस ग्रह पर सैकड़ों सालों से एक तूफान लगातार चल रहा है और यह इतना बड़ा है कि उसमें आराम से पृथ्वी जैसे तीन ग्रह समा जाएं। हालांकि, वैज्ञानिकों के पास इस बात का जवाब नहीं है कि यह तूफान कैसे और क्यों चल रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
बृहस्पति ग्रह को सौरमंडल का 'वैक्यूम क्लीनर' भी कहा जाता है। दरअसल, इसका अपना एक शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल है, जिसकी मदद से वह सौरमंडल में आने वाले बाहरी उल्कापिंडों को अपनी ओर खींच लेता है। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद वो उल्कापिंड पृथ्वी या अन्य ग्रहों से भी टकरा जाते, जिससे भारी तबाही होती।
विज्ञापन
5 of 5
सौरमंडल के ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
पृथ्वी पर तो एक दिन में कुल 24 घंटे होते हैं, लेकिन बृहस्पति ग्रह पर एक दिन मात्र नौ घंटा और 55 मिनट का ही होता है। इतना ही नहीं पृथ्वी के 11.9 साल में बृहस्पति ग्रह का मात्र एक साल होता है, जो बेहद ही हैरान करने वाली बात है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।