{"_id":"602fc37ed1031257920fde4a","slug":"indonesia-woman-claim-pregnant-through-wind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब मामला : हवा के माध्यम से गर्भवती हुई महिला, महज 15 मिनट में हो गई डिलीवरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजीबोगरीब मामला : हवा के माध्यम से गर्भवती हुई महिला, महज 15 मिनट में हो गई डिलीवरी
इंडोनेशिया की रहने वाली महिला ने एक ऐसा अजीबोगरीब दावा पेश किया है, जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। महिला का दावा है कि वो हवा से गर्भवती हो गई। स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसने किसी भी पुरुष से संबंध नहीं बनाया है। उसका कहना है कि वो अचानक लेटे-लेटे हवा से ही गर्भवती हो गई। महिला का ये दावा काफी हैरान करने वाला है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दावे के मुताबिक, दोपहर के समय प्रार्थना करने के बाद ये महिला अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। इसी दौरान उसे अचानक ऐसा लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है। इस घटना के महज 15 मिनट बाद ही सके पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट बड़ा होने लगा। ऐसे में महिला पास के ही एक अस्पताल में गई और वहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कुछ ही समय के बाद महिला की ये अनोखी कहानी वायरल हो गई। इस घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख महिला के पास पहुंचे। पुछताछ में ये पता चला कि महिला की शादी हो चुकी है, लेकिन वो अपने पति से अलग रह रही है। उसकी पहले से एक बच्ची भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा 'जांच के दौरान पाया गया है कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं। नॉर्मल डिलीवरी हुई है। बच्ची का वजन 2.9 किलोग्राम है।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इमान सुलेमान के मुताबिक, यह एक 'गुप्त गर्भावस्था' का मामला लगता है, जिसमें महिला को प्रसव से पहले गर्भावस्था महसूस ही नहीं होती है। हालांकि, प्रशासन के द्वारा भी जांच शुरू कर दी है। महिला के पिछली शादी सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।