Unique Village: भारत में आमतौर पर लोग घर में जूते-चप्पल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। लोग घर में जाने से पहले बाहर जूते-चप्पल को उतार देते हैं। घर के अंदर लोग नंगे पांव रहते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा गांव है, जहां पर लोग कभी जूते-चप्पल नहीं पहनते हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। लोग घर के बाहर होने पर भी जूता-चप्पल नहीं पहनके हैं। लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि गांव में जूते-चप्पल पहनने प्रतिबंध है। इसके पीछे बेहद रोचक वजह है, जिसके बारे में हम आपको अपनी खबर में बताने वाले हैं।
Unique Village: भारत के इस गांव में लोग नहीं पहनते हैं जूता-चप्पल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह गांव भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में स्थित है। प्रसिद्ध शहर मदुराई से यह गांव 20 किमी दूर स्थित है, जिसका नाम कलिमायन गांव है। इस गांव में बच्चे भी जूते-चप्पल नहीं पहनते हैं। अगर कलिमायन गांव में कोई गलती से भी जूते चप्पल पहन लेता है, तो उसे सजा कठोर दी जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां रहने वाले ज्यादातर लोग खेती किसानी करते हैं।
क्यों नहीं पहनते हैं जूता-चप्पल?
बताया जाता है कि इस गांव में रहने वाले लोग अपाच्छी नाम के देवता की सदियों से पूजा करते आ रहे हैं। वहां के लोगों का मानना है कि अपाच्छी देवता ही उनकी रक्षा करते हैं। अपने देवता के प्रति आस्था के कारण गांव की सीमा के अंदर जूते-चप्पल पहनने पर रोक है।
यहां के लोग सदियों से इस अजीबोगरीब पंरपरा का पालन करते हुए आ रहे हैं। अगर किसी को बाहर जाना होता है, तो वह हाथ में जूते चप्पल लेकर जाता है और गांव की सीमा खत्म होने पर उसे पहन लेता है। इसके बाद जब वो वापस आते हैं, तो गांव की सीमा से पहले ही जूता चप्पल उतार देते हैं।
Wolf Attack in Bahraich: इस मामले में शेर से भी आगे है भेड़िया, जानें इस स्वाभिमानी जानवर के अनगिनत रहस्य
Study: तेजी से गायब हो रहे हैं 'Y क्रोमोसोम्स', क्या विलुप्त हो जाएंगे पुरुष? ताजा स्टडी ने मचाई सनसनी
इस परंपरा का लोग कब से पालन कर रहे हैं, इस बारे में किसी को सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि, गांव के लोगों का मानना है कि कई पीढ़ियों से इस गांव के लोग इस परंपरा का पालन करते आ रहे हैं। यहां के बच्चे स्कूल भी नंगे पांव ही जाते हैं। यहां के लोग जूता चप्पल के नाम पर नाराज हो जाते हैं। भारत में आज भी लोग कई परंपराओं का पालन करते हैं।