कहा जाता है कि किस्मत कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई ऐसे लोग हैं जिनकी किस्मत रातों-रात पलट गई और अब वो करोड़ों रुपये के मालिक हो चुके हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक किसान के साथ, जो दुबई में नौकरी करने गया था मगर नौकरी नहीं मिली। लेकिन अब वो करोड़ों रुपये का मालिक बन चुका है।
2 of 5
lottery jackpot
- फोटो : social media
दरअसल, जानकारी के मुताबिक भारत का एक किसान नौकरी खोजने दुबई गया था। करीब 45 दिनों तक नौकरी खोजता रहा, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला और वह भारत लौट आया। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही उसे जानकारी मिली की उसने 27,86,67,600 रुपये की लॉटरी जीती है। इसके बाद किसान का जीवन ही बदल गया।
तेलंगाना के निजामाबाद जिले के जकरानपल्ली गांव के विलास रिक्काला दुबई में नौकरी ना मिलने से परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी से उधार लेकर लॉटरी टिकट खरीदी। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रिक्काला को बिग लॉटरी टिकट का विजेता घोषित किया गया। शनिवार को रिक्काला को जानकारी मिली कि उन्होंने लॉटरी जीती है। खबरों के मुताबिक रिक्काला और उनकी पत्नी गांव में ही खेती-बाड़ी करके वो लगभग तीन लाख रुपये सलाना कमा लेते हैं।
बता दें कि रिक्काला की दो बेटियां हैं और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वो पहले दुबई में ड्राइवर का काम करते थे। दुबई में गाड़ी चलाते हुए रिक्काला पिछले दो सालों से लॉटरी खरीद रहे थे।
दोबारा जब रिक्काला को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी से 20 हजार रुपये उधार लेकर अपने दोस्त रवि को दे दिया। रवि ने रिक्काला के नाम से तीन टिकट खरीदी, जिसमें से एक ने रिक्काला की किस्मत चमका दी।