Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
indian bodybuilder Pratik Vitthal Mohite named worlds shortest bodybuilder in guinness world records
{"_id":"619e1849dc0d83055307a07e","slug":"indian-bodybuilder-pratik-vitthal-mohite-named-worlds-shortest-bodybuilder-in-guinness-world-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: 3 फीट और 4 इंच लंबे शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन गए दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: 3 फीट और 4 इंच लंबे शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन गए दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर
छोटी हाइट अक्सर आपके लिए समस्या खड़ी कर देती है। कम लंबाई वाले लोगों को समाज में हीन भावना से देखा जाता है। लोग छोटी हाइट वाले महिला या पुरुष का मजाक भी बनाते हैं, जिसकी वजह से वे लोग शर्मिंदगी भी महसूस करने लगते हैं, लेकिन एक भारतीय बॉडीबिल्डर ने अपनी कम हाइट को अपना हथियार बनाकर सफलता की नई इबारत लिख दी। उन्होंने साबित कर दिया कि कद का छोटा या बड़ा होना इंसान के हौसले पर भारी नहीं पड़ सकता।
इस बॉडीबिल्डर का नाम है प्रतीक विट्ठल मोहिते। 26 साल के प्रतीक विट्ठल को शरीर से कुदरत ने भले ही परफेक्ट न बनाया हो, लेकिन उन्होंने अपनी कमी को अपनी ताकत बनाया और बन गए दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर। सिर्फ इतना ही नहीं प्रतीक विट्ठल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज हो गया है।आइये जानते हैं इस बॉडीबिल्डर हाइट और उनकी सफलता के बारे में। साथ ही ये भी जानते हैं कि आखिर कैसे उन्होंने ये मुकाम हासिल किया...
2 of 4
दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर
- फोटो : Instagram- @pratikmohite_official
कितनी है हाइट ?
प्रतीक विट्ठल मोहिते की हाइट महज 3 फुट और 4 इंच है। कभी इस छोटी हाइट की वजह से लोग उनका मजाक बनाते थे, लेकिन उन्होंने अपनी कमी को मजबूती बनाया और दुनिया भर में मशहूर हो गए। प्रतीक ने मन में ठान लिया था कि वे कुछ करके दिखाएंगे और अपने मामा को देखकर वर्कआउट करना शुरू किया।
3 of 4
दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर
- फोटो : Twitter- @asianimage
चौथी बार में मिली सफलता
प्रतीक ने एक दोस्त के कहने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अपना नाम दिया था। उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए पहले भी 3 बार कोशिश की थी, लेकिन वे हर बार नकार दिए जाते थे। तीन बार रिजेक्ट होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और चौथी बार पूरी तैयारी के साथ अपना नाम भेजा। चौथी बार उनका नाम स्वीकार भी हुआ और उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर
- फोटो : Instagram- @pratikmohite_official
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक ने 16 साल की उम्र से ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया था। महराष्ट्र के रहने वाले प्रतीक विट्ठल मोहिते एक हेल्दी नाश्ता के साथ स्पेशल डाइट फूड जरूर शामिल करते हैं। साथ ही दोपहर में वो दो घंटे जिम भी जाते हैं। वह अपने दिन का समापन 30 मिनट की लंबी दौड़ के साथ करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।