फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: मिलिए "शूटर दादी" से, 79 साल की उम्र में चलाती हैं AK-47

Wed, 16 Feb 2022 11:15 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 16 Feb 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
In Ukraine 79 year old woman gets training with AK 47 know the reason behind it
79 साल की बुजुर्ग महिला चलाती हैं AK-47 - फोटो : Twitter/@EuromaidanPress

इंसान की सीखने की कोई उम्र की सीमा नहीं होती है। अगर आप किसी चीज को सीखना चाहते हैं तो आपके अंदर ललक और जुनून होना चाहिए। दुनिया भर में ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिल जाएंगे जिन्होंने अपने जीवन का काफी समय बिताने के बाद नई-नई चीजें सीखीं और उनमें झंडे भी गाड़े। अब इसी कड़ी में एक 79 वर्षीय दादी का मामला सामने आया है जो उम्र के इस पड़ाव पर कुछ ऐसा कर रही हैं जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।



दरअसल, यूक्रेन की रहने वाली इस बुजुर्ग महिला का नाम वैलेंत्या कोंसतांत्नोवोस्का है जो AK-47 जैसे आधुनिक और खतरनाक हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। जिस उम्र में अधिकतर बुजुर्ग अपनी तमाम बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टरों के पास जाते हैं। उस उम्र में ये बुजुर्ग असाल्ट राइफल सीखने शूटिंग रेंज जाती हैं। इन बुजुर्ग महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं "शूटर दादी" के बारे में.......

In Ukraine 79 year old woman gets training with AK 47 know the reason behind it
79 साल की बुजुर्ग महिला चलाती हैं AK-47 - फोटो : Pixabay

दरअसल इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच काफी तनाव की खबरें लगातार सुनने में आ रही हैं। आशंका ये भी जताई जा रही है कि रूस की सेना यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी में है। अब ऐसे में यूक्रेन की सेना ने अपने नागरिकों को भी हथियार चलाने की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सेना ने सिविलियन कॉम्बैट ट्रेनिंग की भी शुरुआत की है। ये बुजुर्ग महिला भी इसी ट्रेनिंग का हिस्सा हैं। 

In Ukraine 79 year old woman gets training with AK 47 know the reason behind it
79 साल की बुजुर्ग महिला चलाती हैं AK-47 - फोटो : Pixabay

वैलेंत्या कोंसतांत्नोवोस्का ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि अब वो ऐसी राइफल चलाने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। अब वो किसी भी परिस्थिति में दुश्मन से लड़ सकती हैं। इस बुजुर्ग महिला को ये ट्रेनिंग स्पेशल फोर्सेज यूनिट अजोव की तरफ से दी जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस यूनिट की तरफ से यूक्रेन के आम नागरिकों को भी युद्धाभ्यास कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
In Ukraine 79 year old woman gets training with AK 47 know the reason behind it
79 साल की बुजुर्ग महिला चलाती हैं AK-47 - फोटो : Twitter/@EuromaidanPress

हालांकि इस बुजुर्ग महिला के शरीर के हिसाब से ये हथियार काफी भारी है। लेकिन फिर भी अपने देश की खातिर उन्होंने इस हथियार को चलाना सीख लिया। इस बुजुर्ग महिला का अपने देश के प्रति जज्बा वाकई में काबिलेतारीफ है। ये बुजुर्ग महिला वैसे तो देखने में आम बुजुर्गो की तरह ही हैं लेकिन उनमें अदम्य साहस और जुनून भरा हुआ है। 

विज्ञापन
In Ukraine 79 year old woman gets training with AK 47 know the reason behind it
79 साल की बुजुर्ग महिला चलाती हैं AK-47 - फोटो : Twitter/@EuromaidanPress

इस कठिन समय में ये बुजुर्ग महिला यूक्रेन और पश्चिमी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यूक्रेन के ज्यादातर लोग जिसमें युवा भी शामिल है उन्हें अपना हीरो मान रहे हैं। बुजुर्ग महिला के परिवार के अलावा उनके आस-पास के रहने वाले लोग भी उन पर गर्व कर रहे हैं। वैलेंत्या की तरह ही 52 साल की मैरियाना भी अपने देश की सुरक्षा के लिए हथियार चलाना सीख रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed