एक बच्ची के कान में अचानक दर्द हुआ तो उसके पापा ने उसे डॉक्टर को दिखाया, तब डॉक्टर को उसके कान में कुछ अजीब सा दिखा। लेकिन कान से जो निकला इसकी कल्पना डॉक्टर ने भी नहीं की थी।
लड़की के कान में दर्द होने पर डॉक्टर लगातार उसके काम में दवाई डाल रहे थे ताकि कान का दर्द बंद हो सके। लेकिन उसी दौरान एक बड़ा सेंटीपेड यानी कनखजूरा कान से बाहर आ गया। जिसे देखकर डॉक्टर भी चौंक गए।
डॉक्टर के अनुसार ये कीड़ा अंधेरी और गर्म जगह पर रहना पसंद करता है। यही वजह है कि ये कीड़ा लड़की के कानों में रहने लगा था।
डॉक्टरों ने कहा कि यह कनखजूरा अपनी प्रजाति में सबसे बड़ा भी हो सकता है क्योंकि इसका साइज देखकर लोग चौंक गए थे।