फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Hole: दूसरी दुनिया में पहुंचा देता है यह रहस्यमयी गड्ढा, बाहर निकलने पर बूढ़ा हो जाता है इंसान

Fri, 21 Apr 2023 05:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 21 Apr 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
houska castle pit Mystery and folklore at czech republic the gateway to hell
दूसरी दुनिया में ले जाता है यह रहस्यमयी गड्ढा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Houska Castle Pit Mystery: अक्सर हम दूसरी दुनिया को लेकर कोई न कोई हैरान करने वाली बातें सुनते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हम जिस दुनिया में रहते हैं इसके अलावा भी एक अलग दुनिया है, जिसके बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि हमारी दुनिया में एक ऐसी जगह है जो हमें दूसरी दुनिया में पहुंचा देता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूरोप के चेक रिपब्लिक में एक ऐसा गड्ढा है, जिसमें अगर कोई एक बार गिर जाए तो वह बूढ़ा होकर बाहर निकलता है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।



नर्क का द्वार माना जाता है यह गड्ढा
यह रहस्यमयी गड्ढा यूरोप के चेक रिपब्लिक स्थित हाउसका कैसल में मौजूद है। असल में 13वीं सदी के आसपास इस कैसल का निर्माण उसी गड्ढे के ऊपर किया गया था। लोग इस गड्ढे को 'नर्क का द्वार' मानते है। इस रहस्यमयी गड्ढे की गहराई को आज तक मापा नहीं जा सका है।
 

houska castle pit Mystery and folklore at czech republic the gateway to hell
दूसरी दुनिया में ले जाता है यह रहस्यमयी गड्ढा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
एक प्रचलित कहानी के मुताबिक, इस कैसल के निर्माण से पहले यहां सभी कैदियों को लाकर गड्ढे में धकेल दिया जाता था। ऐसे में कुछ कैदियों की तो मौत हो जाती थी, लेकिन जो कैदी गड्ढे से जीवित बाहर निकल आते थे, उन्हें रिहा कर दिया जाता था। कुछ ऐसा ही एक कैदी के साथ भी किया गया। 
 
houska castle pit Mystery and folklore at czech republic the gateway to hell
दूसरी दुनिया में ले जाता है यह रहस्यमयी गड्ढा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
उस कैदी से कहा गया कि अगर वह इस गड्ढे से जीवित बाहर निकल आया तो उसे छोड़ दिया जाएगा। ऐसा कहकर उस कैदी को गड्ढे में डाल दिया गया। इसके बाद उसके चीखने की आवाज आई तो पहले लोगों को लगा कि वह मर गया है, लेकिन असल में वह मरा नहीं था और बाद में उसे सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
houska castle pit Mystery and folklore at czech republic the gateway to hell
दूसरी दुनिया में ले जाता है यह रहस्यमयी गड्ढा (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
गड्ढे से बाहर निकलने के बाद कैदी की जो हालत थी उसे देख लोग कांप उठे। दरअसल, वह काफी बूढ़ा हो चुका था। इस घटना के पीछे क्या वजह भी इसके बारे में आज भी लोगों को कुछ नहीं पता।
 
विज्ञापन
houska castle pit Mystery and folklore at czech republic the gateway to hell
दूसरी दुनिया में ले जाता है यह रहस्यमयी गड्ढा (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
धीरे-धीरे इस तरह की घटनाओं और कहानियों का संख्या अधिक होने लगीं, तो गांव के लोगों ने मिलकर फैसला किया कि उस गड्ढे को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद ही उस गड्ढे के ऊपर हाउसका कैसल का निर्माण कराया गया, लेकिन कहा जाता है कि यह गड्ढा आज भी दूसरी दुनिया का द्वार है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed