फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे अनोखा फ्रिज, जहां से कोई भी मुफ्त में ले सकता है खाने-पीने की चीज

Wed, 30 Dec 2020 12:02 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 30 Dec 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Hongkong Community Refrigerator filled with food socks and towels
सामुदायिक रेफ्रिजरेटर - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर बाहर से घर आने पर हम सबसे पहले फ्रीज खोलकर खाने का सामान खोजते हैं या फिर ठंडा पानी निकालकर पीते हैं। कुछ इसी तर्ज पर जॉर्डन में एक शख्स ने मदद करने के लिए अनोखा शुरूआत किया है। जरूरतमंदों के मदद के लिए जॉर्डन में वुमनसंग स्ट्रीट पर एक स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अहान खान ने नीले रंग का रेफ्रिजरेटर रखा है, जहां से कोई भी खाने-पीने की चीज ले सकता है या फिर अन्य लोगों की मदद के लिए उसमें रख सकता है।

Hongkong Community Refrigerator filled with food socks and towels
सामुदायिक रेफ्रिजरेटर - फोटो : सोशल मीडिया

वुमनसंग स्ट्रीट पर हॉकी अकादमी के बाहर अहान खान ने नीले रंग का रेफ्रिजरेटर रखा है, जिसमें पका हुआ नूडल्स, बिस्कुट, भोजन के पैकेट और यहां तक कि किसी के मोजे और तौलिये के पैकेट रखे होते हैं। ये सभी सामान की जिसे भी जरूरत होती है, वो बिना पैसे दिए उन चीजों को लेकर पेट भर सकता है। इतना ही नहीं वहां अन्य लोगों के मदद के लिए सामान रख भी सकता है।

Hongkong Community Refrigerator filled with food socks and towels
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वुमनसंग स्ट्रीट पर एक स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अहान खान ने फिल्म में इस तरह के दृश्य को देखने के बाद ऐसा करने के लिए ठाना और एक सामुदायिक रेफ्रिजरेटर वहीं लगा दिया। उन्होंने रेफ्रिजरेटर वहीं स्थापित किया और उसे नीले रंग में रंग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hongkong Community Refrigerator filled with food socks and towels
सामुदायिक रेफ्रिजरेटर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने इस आइडिया को लेकर कहा, "जब आप घर जाते हैं, तो आप भोजन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपना फ्रिज खोलते हैं। इसलिए, मैं चाहता हूं कि लोग बस ऐसा महसूस करें। उन्होंने कहा अगर यह एक सड़क है, तो इसपर चलने वाले लोग उनका समुदाय है। यह उनका घर है, इसलिए वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इसे खोलें और फिर वहीं भोजन करें, और अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा भोजन है, तो आप उसे यहां दूसरे जरूरतमंदों के लिए रख सकते हैं।"

विज्ञापन
Hongkong Community Refrigerator filled with food socks and towels
सामुदायिक रेफ्रिजरेटर - फोटो : सोशल मीडिया
अब यह निले रंग का रेफ्रिजरेटर के बारे में हर कोई जानता है। इस सामुदायिक रेफ्रिजरेटर तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। जेनेट येउंग नाम के एक शख्स ने बिस्कुट, इंस्टेंट नूडल्स और स्नैक्स से भरे प्लास्टिक बैग को उसमें रखने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि अच्छा कर्म करने के लिए बड़ा आदमी होने की जरूरत नहीं है। एक छोटे से काम से भी हम अपनी दया दिखा सकते हैं, और इस दुनिया में योगदान कर सकते हैं।" वास्तव में जिन लोगों को जरूरत होती है, वे बिना किसी चिंता के जब चाहें फ्रिज से खाने की चीजें ले सकते हैं, क्योंकि यह फ्रिज 24 घंटे खुला रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed