फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब बारिश की एक बूंद से जलेंगे 100 एलईडी बल्ब, वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा जनरेटर

Wed, 12 Feb 2020 08:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong scientists developed Renewable energy generator powered by rainfall
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के दौर में तमाम तरह के नए-नए आविष्कार हो रहे हैं, जो दुनिया को एक नई दिशा दे रहे हैं। एक ऐसा ही आविष्कार यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने किया है। उन्होंने एक ऐसा अनोखा जेनरेटर बनाया है, जो बारिश की महज एक बूंद से करीब 100 एलईडी बल्ब को जला सकता है। जी हां, यह सुनने में आपको भले ही आश्चर्यजनक लग रहा हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस शोध को जर्नल नेचर के नवीनतम अंक में प्रकाशित किया गया है। 

Hong Kong scientists developed Renewable energy generator powered by rainfall
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हांगकांग विश्वविद्यालय के इंजीनियर और प्रोफेसर जुआनकाई वांग के मुताबिक, इस जनरेटर के जरिये 15 सेंटीमीटर की ऊंचाई से पानी की 100 माइक्रोलीटर की एक बूंद से 140 वोल्ट ऊर्जा का उत्पादन हो सकता है। बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, जिसमें अब उन्हें सफलता मिली है। 

Hong Kong scientists developed Renewable energy generator powered by rainfall
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कैसे काम करेगा यह जनरेटर? 

प्रोफेसर जुआनकाई वांग के मुताबिक, इस जनरेटर में दो इलेक्ट्रोड होंगे, जिसमें से एक एल्युमिनियम और दूसरा पॉलीटेट्राफ्लूरोएथिलीन कोटेड इंडियम टिन ऑक्साइड से बना होगा। दरअसल, पॉलीटेट्राफ्लूरोएथिलीन इलेक्ट्रोड का उपयोग अधिक स्थायी होता है और जब इसपर बारिश की बूंदें पड़ेंगी तो इससे बिजली उत्पन्न होगी। इससे ऊर्जा का उत्पादन भी अधिक से अधिक हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hong Kong scientists developed Renewable energy generator powered by rainfall
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जनरेटर उच्च क्षमता वाला है और यह एक बार में अपनी क्षमता से कई गुना अधिक ऊर्जा का उत्पादन करने में सक्षम है। इस जनरेटर से आने वाले समय में बारिश के पानी का भी भरपूर इस्तेमाल हो सकेगा और साथ ही साथ बिजली उत्पादन की क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है, जिससे दुनिया का फायदा हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed