फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में जाने से पहले क्यों बजाते हैं घंटी? वजह हैरान कर देगी आपको

Thu, 28 Mar 2019 01:52 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Hindu temple bells scientific reason Why do bells rang before entering to temple
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media

आमतौर पर लोग मंदिर में घुसने से पहले वहां लगी घंटियों को जरूर बजाते हैं। उसके बाद ही वो भगवान के दर्शन करते हैं। हिंदू धर्म में मंदिरों के बाहर घंटी लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर मंदिर में जाने से पहले घंटी क्यों बजाते हैं? इसकी वजह बेहद ही खास है। 

Hindu temple bells scientific reason Why do bells rang before entering to temple
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media

सुबह-शाम मंदिरों में जब पूजा-आरती की जाती है तो एक विशेष लय और धुन के साथ छोटी-बड़ी घंटियां बजाई जाती हैं। मान्यता है कि घंटी बजाने से मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जागृत होती है, जिसके बाद उनकी पूजा और आराधना अधिक फलदायक और प्रभावशाली बन जाती है।  

Hindu temple bells scientific reason Why do bells rang before entering to temple
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media

पुराणों के अनुसार, मंदिर में घंटी बजाने से इंसान के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। कहते हैं कि जब सृष्टि का प्रारंभ हुआ, तब जो नाद (आवाज) गूंजी थी, वही आवाज घंटी बजाने पर भी आती है। घंटी उसी नाद का प्रतीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu temple bells scientific reason Why do bells rang before entering to temple
धरती पर प्रलय - फोटो : Social media

मंदिर के बाहर लगी घंटी या घंटे को काल का प्रतीक भी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जब धरती पर प्रलय आएगा, उस समय भी घंटी बजाने जैसा ही नाद वातावरण में गूंजेगा।  

विज्ञापन
Hindu temple bells scientific reason Why do bells rang before entering to temple
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media

मंदिर में घंटी लगाए जाने के पीछे न सिर्फ धार्मिक कारण है बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब घंटी बजाई जाती है तो वातावरण में कंपन पैदा होता है, जो वायुमंडल के कारण काफी दूर तक जाता है। इस कंपन का फायदा यह है कि इसकी सीमा में आने वाले सभी जीवाणु, विषाणु और सूक्ष्म जीव आदि नष्ट हो जाते हैं, जिससे मंदिर और उसके आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed