फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस झील के अंदर छिपा है बेशुमार खजाना, महाभारत काल से जुड़ा है संबंध

Thu, 01 Jul 2021 12:01 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Mysterious story of Kamrunag lake where countless treasure hidden inside it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हिमाचल प्रदेश की कमरुनाग झील अपने भीतर कई रहस्य छिपाए हुए है। कहा जाता है कि इस झील के भीतर अरबों-खरबों रुपयों का खजाना छिपा हुआ है, जिसे कोई भी निकालने की कोशिश नहीं करता है। हिमाचल प्रदेश काफी खूबसूरत जगह है। यहां के पहाड़, पर्वत और बर्फीली वादियां अक्सर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। यहां पर कई ऐसी जगह हैं, जो अपने भीतर ना जाने कितने रहस्यों को दफन किए हुए हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से इस स्थान का भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में अनूठा योगदान रहा है। हिमाचल प्रदेश में कई जगहों का सीधा संबंध महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इस जगह पर कई ऐसे मंदिर और झीलें हैं, जिनके रहस्यों को अब तक कोई जान नहीं पाया है। इसी में एक नाम आता है हिमाचल प्रदेश के कमरुनाग झील का। इस झील से जुड़ी कई ऐसी रहस्यमय बाते हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं - 
Himachal Pradesh Mysterious story of Kamrunag lake where countless treasure hidden inside it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कमरुनाग झील हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडी जिले से करीबन 51 किलोमीटर दूर करसोग घाटी में स्थित है। इस झील का नाम घाटी के देवता कमरुनाग के नाम पर पड़ा। कहा जाता है कि इस झील के भीतर अरबों-खरबों का खजाना छिपा हुआ है, जिसे अब तक किसी ने निकाला नहीं है। झील के भीतर इतनी ज्यादा मात्रा में सोने और चांदी के बर्तन हैं कि कोई उसका अंदाजा भी नहीं लगा सकता।
Himachal Pradesh Mysterious story of Kamrunag lake where countless treasure hidden inside it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
काफी लंबे समय से लोग सोने और चांदी की बनी महंगी से महंगी प्रतिमाओं को यहां अर्पण करते आ रहें हैं। इस कारण कमरुनाग झील के गर्भ में बेशुमार मात्रा में दौलत इकट्ठी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने कई बार इस झील के भीतर से खजाने को चोरी करने का प्रयास किया, परंतु उनका यह प्रयास हर बार असफल साबित हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Mysterious story of Kamrunag lake where countless treasure hidden inside it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आश्चर्य करने वाली बात यह है कि इस झील के भीतर बड़ी मात्रा में खजाना छिपा हुआ है। इसके बावजूद भी इस स्थान पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। लोगों की मान्यता है कि झील की रक्षा स्वयं कमरुनाग देवता करते हैं। झील का संबंध महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इसका निर्माण पांडु पुत्र भीम ने किया था।
विज्ञापन
Himachal Pradesh Mysterious story of Kamrunag lake where countless treasure hidden inside it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस झील के पास एक मंदिर है, जहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। ये भक्त इस मंदिर में खूब सारा चढ़ावा चढ़ाते हैं। मनोकामना पूरी होने पर भक्त इस मंदिर के पास स्थित कमरुनाग झील में हीरे और जवाहरात को अर्पित करते हैं। इसके अलावा महिलाएं इस झील में सोने चांदी के जेवर भी चढ़ाती हैं। इस जगह पर जून के महीने में एक बड़े मेले का आयोजन होता है। भक्त गण और श्रद्धालुओं की मानें तो 14 और 15 जून को बाबा कमरुनाग स्वयं अपना दर्शन देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed