Haunted Railways Station: भारत में आज कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें रहस्यमयी माना जाता है। इनमें कई जगहें भूतिया बताई जाती हैं। इन स्थानों को लेकर कहा जाता है कि यहां पर कभी यहां पर कोई आत्मा या चुडै़ल नजर आई है। भारत में कई जगहें ऐसी हैं, जहां पर भूत-प्रेतों की चर्चाएं होती हैं। भारत में एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है जहां पर एक चुड़ैल की खौफ की वजह से 42 सालों तक कोई ट्रेन नहीं रुकी। इस स्टेशन पर लोगों ने अजीबोगरीब गतिविधियां देखी थीं।
Haunted Railways Station: भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन, जहां रेल पटरी पर दौड़ती थी चुड़ैल! 42 साल तक था बंद
इसके बाद ऐसी घटना घटी जिसने लोगों के मन में खौफ भर दिया। उस समय के बेगुनकोडोर के स्टेशन मास्टर और उनके परिवार का शव रेलवे क्वार्टर में पाया गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सभी की मौत भूत के कारण हुई है। वहां रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि सूर्य अस्त होने के बाद जब भी कोई ट्रेन यहां से जाती थी, चुड़ैल उसके साथ दौड़ती थी और कभी-कभी ट्रेन से भी तेज दौड़कर उसके आगे निकल जाती थी।
इन डरावनी घटनाओं के बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन को भूतिया रेलवे स्टेशन बता दिया गया। इसके साथ ही यह रेलवे के रिकॉर्ड में भी दर्ज कर दिया गया। लोगों के मन में चुडै़ल का खौफ इतना बढ़ गया कि इस स्टेशन पर आने से भी डरने लगे। धीरे-धीरे लोगों का यहां आना-जाना बंद हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टेशन पर जो रेलवे कर्मचारी काम करते थे वो भी डर कर भाग गए।
बताया जाता है कि बेगुनकोडोर स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी पोस्टिंग लेने से इंकार कर देता था। इस स्टेशन पर ट्रेनें भी रुकनी भी बंद हो गईं, क्योंकि कोई भी यात्री डर से यहां उतरना नहीं चाहता था और न ही कोई इस स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आता था। यह स्टेशन सुनसान हो गया।
इस स्टेशन पर महिला के भूत की बात पुरुलिया जिले से रेलवे मंत्रालय तक पहुंच गई थी। बताया जाता है कि कोई ट्रेन इस स्टेशन से होकर जाती थी तो लोको पायलट स्टेशन आने से पहले ही ट्रेन की स्पीड बढ़ा देता था ताकि जल्द से जल्द वो वो स्टेशन को पार कर ले। ट्रेन में बैठे लोग स्टेशन आने से पहले ही खिड़की-दरवाजों को बंद कर देते थे।
Sunita Williams: क्या खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? क्यों वापस नहीं ला पा रहा नासा, अंतरिक्ष में होता है ये असर
Mexico Pyramid: सदियों पुराना पिरामिड अचानक ढह गया, लोगों में महाविनाश का खौफ, क्या सच होने जा रही भविष्यवाणी?
लेकिन 42 साल बीत जाने के बाद साल 2009 में स्थानीय लोगों ने त्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी से अपील कर फिर इस रेलवे स्टेशन को चालू करवाया। लेकिन तब से अभी तक इस स्टेशन पर भूत के देखने का किसी ने दावा, तो नहीं किया है, लेकिन लोग सूरज अस्त होने के बाद स्टेशन पर नहीं रहते हैं। भूतिया रेलवे स्टेशन के तौर पर फेमस हो चुके इस स्टेशन पर कुछ पर्यटक घूमने आते हैं।