फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तरबूज के आकार जैसा नींबू देख हर कोई हैरान, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराएगा ये किसान

Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana farmer grows unique lemon size like watermelon
तरबूज के आकार जैसा नींबू - फोटो : सोशल मीडिया

साधारण तौर पर नींबू का आकार काफी छोटा होता है। वैसे तो नींबू की ऐसी कई प्रजातियां हैं, जिनकी बनावट अलग-अलग तरह की होती है। लेकिन कोई भी नींबू का आकार हथेली की लंबाई से ज्यादा बड़ा नहीं होता है। अगर आपसे कहा जाए कि एक नींबू का वजन ढाई किलो और आकार तरबूज की तरह हो, तो आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। मगर हरियाणा के हिसार में एक किसान ने कुछ इस तरह के नींबू उगाए हैं।

Haryana farmer grows unique lemon size like watermelon
तरबूज के आकार जैसा नींबू - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हिसार में किशनगढ़ के किसान विजेंद्र थोरी के खेत में तरबूज के आकार के नींबू लग रहे हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। साथ में नीबू को लेकर भी जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, किसान के पौधे पर ढाई से साढे़ तीन किलो के नींबू लग रहे हैं। इतने बड़े आकार के नींबू देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि किसान विजेंद्र थोरी जल्द ही गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करेंगे।

Haryana farmer grows unique lemon size like watermelon
तरबूज के आकार जैसा नींबू - फोटो : सोशल मीडिया

किसान विजेंद्र थोरी ने कुछ साल पहले ही अपनी 7 एकड़ की जमीन पर पंजाब से लाकर किन्नू के पौधे लगाए थे। उन्होंने बीच-बीच में माल्टा, मौसमी और नींबू के पौधे भी लगा दिए थे। किन्नु के अलावा नींबू लगने शुरू हो गए हैं। अहम बात यह है कि पेड़ पर लग रहे नींबू काफी बड़े आकार के हैं। विजेंद के खेत में जो नींबू लग रहे हैं उनका वजन ढाई से साढे़ तीन किलो के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana farmer grows unique lemon size like watermelon
तरबूज के आकार जैसा नींबू - फोटो : सोशल मीडिया

विजेंद्र ने इन पौधों को पूरी तरह से आर्गेनिक खाद डालकर तैयार किया है। ग्रामीणों का मानना है कि इसी कारण नींबू का वजन इतना अधिक हो गया है। पेड़ पर लग रहे नींबू की चर्चा सुनकर बड़ी तादाद में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इन नींबुओं के साथ फोटो भी खींचवा रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana farmer grows unique lemon size like watermelon
तरबूज के आकार जैसा नींबू - फोटो : सोशल मीडिया

विजेंद्र थोरी ने इन नींबू को कई विशेषज्ञों को भी दिखाया, लेकिन किसी ने इसकी सही प्रजाति के बारे में कोई दावा नहीं किया है। साथ ही बड़े आकार का यह नींबू पथरी की बीमारी में मरीजों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। किसान विजेंद्र थोरी का दावा है कि नींबू की शिंकजी पीने से पूरे गांव में पथरी का एक भी रोगी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed