{"_id":"61d13b7b4cba7b50fb67f9ae","slug":"happy-new-year-2022-people-welcome-to-new-year-by-sleeping-with-cemeteries-in-chile-know-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नए साल का जश्न, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नए साल का जश्न, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नया साल
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरी दुनिया ने पुराने साल को अलविदा कहते हुए नए साल का नई तैयारियों के साथ स्वागत कर लिया है। कहा भी गया है कि समय किसी के लिए कभी रुकता नहीं है। ये अपनी रफ्तार से चलता रहता है। जब नया साल आता है तो लोग काफी उत्साह के साथ इसका स्वागत करते हैं और अपने लोगों के साथ खुशियां मनाते हैं। कई सारे लोग नए साल में नए लक्ष्य को पाने की योजना बनाते हैं और उसको पाने के लिए मेहनत के साथ लग जाते हैं। दुनिया भर के लोगों ने नए साल को खूब धूमधाम से मनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां नए साल का स्वागत लोग कब्रिस्तान को सजा कर करते हैं। लोग यहां अपने लोगों की कब्रों के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं। लोग कब्रों को सजाते हैं और उनकी बगल में सोते हैं। आइए जानते हैं कि और भी क्या खास करते हैं इस देश के लोग नए साल पर...
2 of 5
इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नया साल
- फोटो : Pixabay
चिली देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नया साल
दुनिया में चिली एक ऐसा देश है जहां के लोग नए साल का जश्न अपने परिवार के उन लोगों के साथ मनाते हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसी मान्यता है कि उनके परिजन नए साल की विदाई और नए साल का स्वागत करने के लिए अपनी कब्रों में लौट आते हैं। इस दिन यहां के लोग अपने घरों को तो सजाते ही हैं साथ ही कब्रिस्तानों में भी सजावट की जाती है और आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है।
3 of 5
इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नया साल
- फोटो : Pixabay
लोग अपने पूर्वजों के के कब्र को अच्छे से सजाते है और वहीं बिस्तर लगाकर सो जाते हैं। ये हैरानी वाली बात हैं कि दुनिया भर में चिली ही एक ऐसा देश है जहां शहर तो सजाए ही जाते हैं, कब्रिस्तान भी रौशनी से जगमगाते हैं। नए साल पर यहां के लोग कब्रिस्तान में ही पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नया साल
- फोटो : Pixabay
यहां के लोग पुराने साल की विदाई और नए साल का स्वागत कब्रिस्तान में ही करते हैं। लोगों में ऐसी मान्यता है कि भले ही उनके परिवार के लोग अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अगर उनके साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा तो उनका भाग्य पूरे साल उनका साथ देगा।
विज्ञापन
5 of 5
इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नया साल
- फोटो : istock
नए साल से एक दिन पहले यहां के लोग एक चम्मच में दाल रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आने वाले नए साल में समृद्धि बनी रहती है। इस देश में नए साल पर जूते के नीचे पैसे रखने का भी रिवाज है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।