फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाइवे पर लगी होर्डिंग पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, जांच में पता चली चौंकाने वाली सच्चाई

Thu, 03 Oct 2019 10:27 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 03 Oct 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
hackers play dirty film on highway in america
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इंसान प्रतिदिन अपनी तरक्की करते जा रहा है। और इस तरक्की के पीछे सबसे ज्यादा योगदान विकसित हो रही नवीनतम तकनीकों का है। तकनीक का इतना विकास हो चुका है कि उसकी कल्पना भी नही की जा सकती है। लेकिन यही तकनीक कभी-कभी परेशानी की बहुत बड़ी वजह बन जाते हैं। यह तकनीक शक्तिशाली देश को भी परेशान कर देते हैं। अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां हाइवे पर लगे डिजिटल बिलबोर्ड पर अश्लील फिल्म चलने लगा।

hackers play dirty film on highway in america
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना शक्तिशाली देश अमेरिका के मिशिगन शहर की है। मिशिगन शहर के ऑबर्न हिल्स इलाके के हाइवे पर लगे डिजिटल बिलबोर्ड पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। रात में 12 बजे के करीब 20 मिनट तक इस वीडियो के चलने के बाद बिलबोर्ड ऑपरेट करने वाली कंपनी ट्रिपल कम्यूनिकेशन्स ने इसे हटाया।
hackers play dirty film on highway in america
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाइवे से गुजर रहे ड्राइवर्स ने जब इस अश्लील फिल्म को देखा तो इस घटना को ट्विटर पर शेयर किया। बिलबोर्ड पर चल रहे इस वीडियो को देख लोगों को हंसी आ रही थी तो वहीं इस घटना से वह काफी हतप्रभ भी थे। हालंकि, सबसे ज्यादा राहत देने वाली बात यह रही की इस वीडियो के देखने के दौरान कोई भी दुर्घटना नहीं घटित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
hackers play dirty film on highway in america
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस जांच में सामने आया कि यह सब कारनामा एक हैकर्स का है। यह हैकर्स किसी तरह उस जगह पहुंच गया जहां से बिलबोर्ड पर चलने वाले वीडियो को कंट्रोल किया जाता है। इसके बाद हैकर्स ने वहां के कंप्यूटर्स को हैक कर बिलबोर्ड पर अश्लील वीडियो को चला दिया। फिलहाल यह हैकर्स पुलिस के पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
hackers play dirty film on highway in america
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी कानून के मुताबिक इस हैकर्स को पकड़े जाने पर 90 दिन की जेल के साथ 500 डॉलर का जुर्माना देना पड़ेगा। साथ ही साथ बिलबोर्ड कंपनी के ऑफिस में बिना इजाजत घुसने का भी मुकदमा उस पर चलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed