फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो तीन महान वैज्ञानिक, जिनके शरीर के जरूरी अंग सालों से रखे हुए हैं सुरक्षित

Fri, 28 Feb 2020 05:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
great scientists in the world whose body parts have been preserved till now
गैलीलियो की उंगली - फोटो : Social media

वैसे तो मर चुके लोगों के शरीर को या तो जला दिया जाता है या फिर उन्हें दफना दिया जाता है, लेकिन कई देशों में गुजर चुके लोगों के अंगों को सहेजकर रखने का भी चलन है। आज हम आपको दुनिया के उन तीन वैज्ञानिकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके शरीर के अंगों को सैकड़ों साल से सहेज कर रखा गया है। इन तीनों ही वैज्ञानिकों ने विज्ञान को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है और कई जरूरी आविष्कार भी किए हैं। 



great scientists in the world whose body parts have been preserved till now
गैलीलियो गैलिली - फोटो : Social media

इटली के मशहूर वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली का नाम तो आपने सुना ही होगा। वो एक महान आविष्कारक थे। उन्होंने ही दूरबीन का आविष्कार किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी एक उंगली, अंगूठा और रीढ़ की एक हड्डी को इटली के फ्लोरेंस शहर में स्थित संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शव से इन अंगों को वर्ष 1737 में उस वक्त निकाल लिया गया था, जब उनके शव को एक कब्र से दूसरी कब्र तक ले जाया जा रहा था।  

great scientists in the world whose body parts have been preserved till now
अल्बर्ट आइंस्टाइन का दिमाग - फोटो : Social media

अल्बर्ट आइंस्टाइन को कौन नहीं जानता है। उन्हें सदी का सबसे बड़ा वैज्ञानिक माना जाता है। उनकी मौत के बाद साल 1955 में उनकी आंखें निकालकर न्यूयॉर्क में एक सेफ में रख दी गई थीं। इसके अलावा उनके दिमाग को भी निकाल लिया गया था और उसपर सालों तक वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया था, यह जानने के लिए कि आखिर ऐसा क्या था उनके दिमाग में कि वो इतने महान वैज्ञानिक बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
great scientists in the world whose body parts have been preserved till now
परखनली में कैद है थॉमस एडिसन की आखिरी सांस - फोटो : Social media

लाइट बल्ब, फोनोग्राफ और कैमरे का आविष्कार करने वाले महान अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एडिसन को शायद ही ऐसा कोई होगा, जो न जानता हो। थॉमस एडिसन के शरीर के किसी अंग को तो नहीं, लेकिन उनकी छोड़ी हुई आखिरी सांस को जरूर कैद करके सुरक्षित रखा गया है। उनकी आखिरी सांस को एक परखनली में अमेरिका के मिशिगन शहर के संग्रहालय में रखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed