फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परीक्षा देने के बजाए सो रहा था पोता, दादी ने बुला ली पुलिस

Sun, 11 Aug 2019 11:02 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 11 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
grandson refuse to wakeup for exam then grandmother call the police
thailand police - फोटो : thailand police story

आमतौर पर लोग पुलिस को किसी अप्रिय घटना होने पर या हादसा होने पर बुलाते हैं। लेकिन एक बुजुर्ग महिला ने जिस कारण से पुलिस को बुलाया, उसके बारे में जानकप आप हंसते-हंसते लोटपोट हो सकते हैं या फिर हैरान हो सकते हैं। क्योंकि घटना ही कुछ ऐसी है। यह घटना थाईलैंड की है। 

grandson refuse to wakeup for exam then grandmother call the police
- फोटो : thailand police story

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक घर में दादी और पोता रहते हैं। बीते शुक्रवार को पोते की परीक्षा थी, लेकिन वो सोता रहा। बुजुर्ग परीक्षा देने जाने के लिए पोते को काफी देर तक जगाती रही, लेकिन वह नहीं उठा। इससे परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने पुलिस बुला ली। 

grandson refuse to wakeup for exam then grandmother call the police
- फोटो : thailand police story

बुजुर्ग द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोते को जगाया। इसके बाद उसे पढ़ाई के बारे में समझाया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने कहा कि इस उम्र में पढ़ाई करना बहुत जरूरी है। लड़के ने पुलिस वाले की बात मानी और परीक्षा देने के लिए उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
grandson refuse to wakeup for exam then grandmother call the police
- फोटो : thailand police story

दादी ने पोते को तैयार किया और परीक्षा में जाने को भेजा। पोते को पुलिसकर्मी ने अपने स्कूटर पर बिठाया और स्कूल तक छोड़ने गया। इस घटना को थाईलैंड पुलिस ने फेसबुक पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
grandson refuse to wakeup for exam then grandmother call the police
- फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस द्वारा घटना सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल होने लगी। लोगों ने पोस्ट पर पुलिस विभाग की खूब तारीफ की तो वहीं कुछ हंसकर लोटपोट होते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed