फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Google Doodle Today Google Celebrates Life of Cartographer Marie Tharp Know Her Contribution News in Hindi

Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प को किया याद, बनाया था समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप

Mon, 21 Nov 2022 12:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 12:20 PM IST
सार

मैरी थार्प जियोलॉजिस्ट के साथ ही समुद्र विज्ञान मानचित्रकार (Oceanographic Cartographer) भी हैं। उन्होंने समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश किया था।

विज्ञापन
Google Doodle Today Google Celebrates Life of Cartographer Marie Tharp Know Her Contribution News in Hindi
गूगल ने डूडल बनाकर जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प को किया याद - फोटो : Google

विस्तार

Marie Tharp Google Doodle: गूगल बड़ी हस्तियों को याद करने के लिए समय-समय डूडल बनाता है। आज गूगल ने डूडल के जरिए अमेरिकन जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प को याद किया है। कांग्रेस पुस्तकालय ने आज के ही दिन यानी 21 नवंबर 1998 में  मैरी थार्प को 20वीं शताब्दी के महानतम चित्रकारों में नामित किया था। मैरी थार्प के उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए गूगल ने एक एनिमेडेट वीडियो बनाया है। 

विज्ञापन


मैरी थार्प जियोलॉजिस्ट के साथ ही समुद्र विज्ञान मानचित्रकार (Oceanographic Cartographer) भी हैं। उन्होंने समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश किया था। उन्होंने महाद्वीपीय बहाव के सिद्धांतों को साबित करने में सहायता की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में की थी। इस समय तक धरती के ज्यादातर इलाकों का मैप बन गया था, लेकिन महासागरों को लेकर किसी के पास अधिक जानकारी नहीं थी। इसके बाद मैरी ने काफी रिसर्च किया और समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश किया। 
विज्ञापन


जानिए कैसे बनाया वर्ल्ड मैप

गूगल ने अपने सर्च पेज के माध्यम से बताया है कि मैरी थार्प ने वर्ल्ड मैप को कैसे बनाया। हेजेन ने अटलांटिक महासागर में महासागर-गहराई का डेटा इकट्ठा किया। थार्प ने रहस्यमयी समुद्र तल के नक्शे को बनाने के लिए इस डेटा का इस्तेमाल किया। इको साउंडर्स के नए निष्कर्षों से मध्य-अटलांटिक रिज की खोज करने में उनको मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


Himalayan Mysteries: बेहद रहस्यमयी हैं हिमालय की ये पांच जगहें, एक स्थान पर किसी की नहीं होती है मौत


इसके बाद थार्प और हेजेन ने एक साथ साल 1957 में उत्तरी अटलांटिक में समुद्र तल का पहला नक्शा पब्लिश किया। नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा थार्प और हेजेन के "द वर्ल्ड ओशन फ्लोर" शीर्षक से पूरे महासागर तल के पहला विश्व मानचित्र को पब्लिश किया गया। साल 1995 में थार्प ने अपने पूरे मैप कलेक्शन को लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस को दान दे दिया। 

Longwa Viilage: ये है भारत का अनोखा गांव, एक देश में खाते हैं लोग और दूसरे देश में सोते हैं

30 जुलाई, 1920 को मैरी थार्प का यप्सिलंती, मिशिगन में जन्म हुआ था। थार्प के पिता अमेरिकी कृषि विभाग में काम करते थे। मिशिगन विश्वविद्यालय में थार्प ने पेट्रोलियम भूविज्ञान में मास्टर डिग्री के लिए पवेश लिया। इसके बाद वह साल 1948 में वह न्यूयॉर्क चली गईं। वह लैमोंट जियोलॉजिकल ऑब्जरवेटरी में काम करने वाली पहली महिला बन गईं। यहीं पर उनकी मुलाकात जियोलॉजिस्ट ब्रूस हेजेन से हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed