यूनाइटेड किंगडम के ब्लेनहीम पैलेस में सोने का कमोड लगाया जा रहा है। इस कमोड को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के कक्ष के पास लगाया जाएगा। ‘द गार्जियन’ के अनुसार, यह कमोड़ 18 कैरेट सोने का होगा।
आपको बता दें कि, ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहिम पैलेस पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का घर है। ब्लेनहीम आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक स्पेंसर चर्चिल का कहना है कि इस टॉयलेट सीट की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इस कमोड को मौरिजो कैटिलेन के द्वारा बनाया गया है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस कमोड का उपयोग वहां की आम जनता भी कर सकती है। अब जहां सोने का कमोड हो वहां इसके उपयोग के लिए लाइन और पहले से बुकिंग कराना लगभग तय है।
इस कमोड को लेकर उस समय चर्चा तेज हुई जब गुगेनहिम संग्रहालय ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को देने की पेशकश की थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने वैन गॉग की पेंटिंग मांगी थी, जिस पर उन्हें सोने के कमोड की पेशकश की गई थी।
आपको बता दें कि आम जनता के लिए इसे इसलिए भी खोला जाएगा, क्योंकि इस इमारत को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया गया है। ब्लेनहीम पैलेस में लगने वाली टॉयलेट सीट भी वहां होने वाली प्रदर्शनी का हिस्सा होगी। आंकड़ों की मानें तो अब तक 1,00,000 लोगों ने इस टॉयलेट सीट को देखा और सोने के बने इस कमोड के साथ सेल्फी ली। सोने के कमोड की तस्वीरें सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही हैं।