{"_id":"60c1f5af8ebc3e27722d5b01","slug":"gold-rush-in-thailand-gold-mountain-where-people-find-gold-in-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड गोल्ड रीवर: इस नदी में पानी के साथ बहता है सोना, बैग में भरकर ले जाते हैं लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
थाईलैंड गोल्ड रीवर: इस नदी में पानी के साथ बहता है सोना, बैग में भरकर ले जाते हैं लोग
Sun, 22 Aug 2021 10:29 AM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
थाईलैंड में गोल्ड रस
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में कई ऐसी नदियां हैं, जो अपनी बनावट और आकार को लेकर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। गंगा, ब्रह्मपुत्र, नील, अमेजॉन आदि कई प्रमुख नदियां हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। साधारणतया नदियों में पानी ही बहता है। गौरतलब बात है कि हमने आज अपनी नदियों को इतना प्रदूषित कर दिया है कि उसमें पानी के साथ-साथ प्लास्टिक, कचरा, केमिकल ना जाने कितनी गंदगी बह रही है। वहीं दूसरी तरफ क्या कभी आपने किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है, जिसमें सोना बहता हो? जी हां! थाईलैंड में एक ऐसी ही नदी है, जहां पानी के साथ-साथ सोना भी बहता है। इस कारण नदी के तट पर आस-पास के रहने वाले लोगों की भीड़ जमा रहती है। अक्सर सोने की तलाश में यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। इसी खास बात को लेकर ये नदी आजकल चर्चा में है। इस नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता है। ये थाईलैंड के गोल्ड माउंटेन इलाके में बहती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
ये जगह थाईलैंड के दक्षिणी भाग में मौजूद है, जिसकी सीमा मलेशिया से लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इलाके में लंबे समय से सोने का खनन होता रहा है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते नदी में पानी के साथ सोने के कई छोटे-छोटे टुकड़े भी मौजूद हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नदी के कीचड़ में सोने के अयस्क घुले होते हैं। आस-पास के गांव वाले यहां आते हैं और नदी की मिट्टी में से सोने को छानने का काम करते हैं और जो भी सोना उन्हें मिलता है उसे अपने साथ लाए बैग में डालकर घर ले जाते हैं। ऐसे में ये नदी कई लोगों के लिए आमदनी का मुख्य जरिया बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कई लोग रोजाना यहां आकर मिट्टी में से सोना निकालते हैं और उसे बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। कोरोना वायरस के चलते थाईलैंड के इस इलाके में रहने वाले कई लोगों का रोजगार छिना है। ऐसे में वे लोग भी यहां आकर सोने को ढूंढकर पैसा कमा रहें हैं।
विज्ञापन
थाईलैंड में गोल्ड रस
- फोटो : Social media
मेहनत करने के बाद यहां से उतनी मात्रा में सोना मिल जाता है, जिससे रोजाना का खर्चा चल सके। एक रिपोर्ट में यहां पर रहने वाली महिला ने बताया कि वह 15 मिनट यहां मेहनत करके करीबन 244 रुपए कमा लेती है। महिला इस काम से काफी खुश भी है।