फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया में पहली बार बना है ऐसा एटीएम कार्ड, जिसमें किया गया है केवल सोने का इस्तेमाल

Sun, 13 Oct 2019 12:39 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 13 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
gold atm card first time in world
सोने का एटीएम कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

एटीएम कार्ड का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। यूं कहे तो यह हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण भाग बन चुका है। एटीएम ने हमारे बैंकिंग काम को इतना सरल बना दिया है कि हम इसके ऊपर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं। एटीएम के इस्तेमाल से आसान हुई जिंदगी के आधार पर हम कह सकते हैं कि हमारे विकास में एटीएम का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जिस तरह से एटीएम ने हमें विकसित किया ठीक उसी तरह उसने अपने आप को भी विकसित किया। अभी हाल ही में एक ऐसा एटीएम कार्ड बनाया गया है जो पूरे तरह से सोने का बना हुआ है।

gold atm card first time in world
सोने का एटीएम कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

सोने के इस एटीएम कार्ड को बनाने में 18 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया गया है। जो भी शख्स इस एटीएम कार्ड को लेगा उसका नाम और साइन भी इस कार्ड पर होगा। साथ ही इस एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने पर ना ही कोई ट्रांसजेक्शन फीस देनी होगी और ना ही कोई फॉरेन एक्सचेंज फीस देनी होगी। यह एटीएम कार्ड दुनिया का पहला एटीएम कार्ड  है जो सोने का बना हुआ है।

gold atm card first time in world
सोने का एटीएम कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस एटीएम कार्ड को ब्रिटिश सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी 'द रॉयल मिंट' ने बनाया है। सोने से बने इस एटीएम कार्ड की कीमत 18,750 यूरो है। भारतीय करेंसी के हिसाब से इस एटीएम कार्ड के लिए करीब 14लाख 70हजार रुपए की कीमत अदा करनी पड़ेगी। कंपनी इस एटीएम कार्ड को सीमित ग्राहकों को ही देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gold atm card first time in world
सोने का एटीएम कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

सोने से बना यह एटीएम कार्ड एक तरह का डेबिट कार्ड है। इस कार्ड को लग्जरी पैमेंट कार्ड्स की श्रेणी में रखा गया है। वहीं इस एटीएम कार्ड का नाम 'रेरिस' रखा गया है। इस एटीएम कार्ड को लेने के लिए एक विशेष तरह का अकाउंट होना भी जरूरी है। 

विज्ञापन
gold atm card first time in world
सोने का एटीएम कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में पहली बार बने इस एटीएम कार्ड को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इस कार्ड को बनाने वाली कंपनी 'द रॉयल मिंट' के पार्टनरशिप हेड Simon Bradley कहते हैं कि ‘हम रॉयल मिंट के इस पहले मैटल कार्ड को लेकर काफी खुश हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed