फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब : ये हैं दुनिया की टॉप 5 शक्तिशाली मिलिट्री, जानिए भारत का क्या है नंबर  

Sun, 27 Feb 2022 11:38 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sun, 27 Feb 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Global firepower revealed ranking Top 5 strongest military country in the world know about the india
ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश - फोटो : Pixabay

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने दुनिया के बाकी देशों को सावधान कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर आकर खड़ी हो गई है। रूसी सेना यूक्रेन के सैन्य और शहरी इलाकों पर लगातार बमबारी कर रही है। ऐसे में यूक्रेन की सेना पूरे जज्बे के साथ युद्ध में रूसी हमलों का मुहंतोड़ जवाब दे रही है। यूक्रेन के आम लोग भी अब सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध लड़ रहे हैं। यूक्रेन अपने देश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना में भर्ती कर रहा है। ऐसे में दुनिया के कुछ देश रूस के साथ हैं तो वहीं कुछ यूक्रेन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में हमें जानना बेहद जरूरी है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो कौन-सा देश सैन्य ताकत में कहां खड़ा है। ऐसे में हमारी भारत की सेना की स्थिति बेहद चौकाने वाली है। ग्लोबल फायरपावर ने एक लिस्ट जारी की है। ग्लोबल फायरपावर ने अपनी इस लिस्ट को तैयार करने के लिए करीब 50 फैक्ट्स के आधार पर दुनिया के सैन्य ताकतों का तुलनात्मक अध्ययन किया है। इसीलिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं दुनिया की 5 बड़ी सैन्य ताकतों के बारे में...

Global firepower revealed ranking Top 5 strongest military country in the world know about the india
ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश - फोटो : Pixabay

इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर अमेरिका है जो दुनिया का शक्तिशाली देश है। इस लिस्ट में अमेरिका को सैनिकों की क्षमता के आधार पर 0.0453 पॉइंट मिले हैं। अमेरिका के पास 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल 2020 में अमेरिका ने अपने सुरक्षा बजट पर सात सौ बिलियन डॉलर खर्च किए थे।

Global firepower revealed ranking Top 5 strongest military country in the world know about the india
ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश - फोटो : Pixabay

इस लिस्ट में दुनिया का सबसे दूसरा शक्तिशाली देश रूस है। रूस का पॉवर इंडेक्स 0.0501 है। रूस का रक्षा बजट 46 अरब डॉलर है। रूस के पास 850, 000 सक्रिय सैनिक हैं। इसके अलावा रूस के पास 772 लड़ाकू विमानों के साथ 4100 से अधिक विमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Global firepower revealed ranking Top 5 strongest military country in the world know about the india
ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश - फोटो : Pixabay

ग्लोबल फायरपावर लिस्ट में चीन 0.0511 पावर इंडेक्स के साथ दुनिया का तीसरा शक्तिशाली देश है। चीन का रक्षा बजट लगभग 209 अरब डॉलर है। चीन के पास 20 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं। दुनिया में चीन एक ऐसा देश है जहां सैनिकों से सबसे ज्यादा काम लिया जाता है। 

विज्ञापन
Global firepower revealed ranking Top 5 strongest military country in the world know about the india
ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश - फोटो : ANI

इस लिस्ट में भारत का पावर इंडेक्स 0.0979 है और इसके पास 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं। इसमें सेना के तीनों अंगों के सैनिकों की संख्या शामिल है। हालांकि, चीन का भारत से भले पावर इंडेक्स ज्यादा हो, लेकिन कई मोर्चे ऐसे हैं जहां भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकर गर्व होगा कि भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैरामिलिट्री है। भारत का वर्तमान रक्षा बजट करीब 5.25 लाख करोड़ का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed