मानसून ने देश में दस्तक दे दी है और कई इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई है। बारिश की वजह से सड़कों पर कीचड़ और पानी की समस्या हो जाती है। ऐसे में जब कोई गाड़ी सड़क पर तेजी से गुजरती है, तो पैदल चल रहे लोग पर अक्सर कीचड़ पड़ जाता है। ऐसी घटना लगभग सभी लोगों के साथ कभी ना कभी जरूर हुआ होगा। क्या आप इस समस्या से निदान पाना चाहते हैं? अगर आप सड़कों पर चलते समय गाड़ियों से उछलने वाले कीचड़ से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बढ़िया जुगाड़ है।
दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला गाड़ी से पड़ने वाले कीचड़ से बचने के लिए एक इंस्टेंट जुगाड़ लगाती है। इस महिला का जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस वीडियो को एक-दूसरे से साझा कर रहे हैं।
2 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला कीचड़ से भरे सड़कों के किनारे चल रही होती है, तभी एक तेजी से आती हुई कार दिखाई देती है। कार से उछड़ने वाले कीचड़ से बचने के लिए महिला तुरंत एक ऐसा जुगाड़ लगाती है, जिससे गाड़ी की रफ्तार एकदम धीमी हो जाती है।
3 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इस मजेदार वीडियो क्लिप को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने भी 16 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कॉमन सेंस… अपने बचाव का आसान उपाय!’
4 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि गजब का सेल्फ डिफेंस है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'मतलब, बिना लाठी के काम नहीं होगा?'
5 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
मात्र 10 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप भी ये जरूर कहेंगे कि काफी कमाल का उपाय है। लड़की ने ऐसा दिमाग लगाया कि कार के ड्राइवर ने रफ्तार तुरंत धीमी कर ली।