अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए एक लड़की ने ऐसी जिद ठान ली कि पूरा गांव परेशान हो गया। ये पूरा मामला आंध्र प्रदेश के वारंगल गांव का है। आप भी जानिए आखिर इस लड़की ने ऐसा क्या कुछ किया जिसके आगे गांव वाले झुक गए।
2 of 7
- फोटो : deccanchronicle.com
दरअसल, वारंगल गांव में 21 साल की एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, जिसके लिए उसने अपनी जान जोखिम में डालने का फैसला ले लिया। बताया जा रहा है कि लड़की का बॉयफ्रेंड पिछले लगभग एक सप्ताह से लापता था इसी बात से लड़की काफी दुखी रहती थी।
3 of 7
timesofindia.indiatimes.com
- फोटो : Social Media
इसी बीच लड़की ने अपने प्रेमी को ढूंढने के लिए पुलिस में भी कई बार शिकायत की लेकिन वहां से उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लड़की ने एक बेहद ही चौंकाने वाला कदम उठा लिया। जिसे देखकर पुलिस के साथ-साथ सभी गांव वाले भी हैरान हो गए।
अपने लापता प्रेमी का पता लगाने और अपना प्यार पाने के लिए लड़की ने मोबाइल टावर पर चढ़कर अपना प्यार जताने का फैसला किया। इस कारनामे के पहले लड़की ने पुलिस को भी खबर कर दी कि वह उसके बॉयफ्रेंड का पता जल्द लगाए और बिना देरी के उन दोनों की शादी कराए।
बताया जा रहा है कि गांव वाले उस समय और परेशान हो गए जब लड़की के प्रेमी को खोजा गया और वह लापता पाया गया। इसी बीच उस लड़की को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड की शादी उसके परिवारवालों ने किसी और लड़की से तय कर दी है तो उसे इस बात पर बहुत गुस्सा आया और उसने वहीं से पुलिस और गांव वालों को धमकी दी।