Snake in Commode: दुनिया में कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इन जीवों में सांप भी शामिल है। पूरी दुनिया में तीन हजार से अधिक सांपों की प्रजातियां मिलती हैं। इनमें सांप की 600 प्रजातियां बेहद जहरीली मानी जाती हैं। सबसे जहीरले और खतरनाक सांपों में इनलैंड ताइपन, कोस्टल ताइपन, सॉ-स्केल्ड वाइपर, ब्लैक माम्बा, किंग कोबरा और करैत आदि शामिल हैं।
सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े होते हैं और अगर दिख जाए तो हालत खराब हो जाती है। कई घरों में सांप निकल आते हैं। घरों के किचन से लेकर बेडरूम तक में सांप निकल आते हैं। लेकिन अब इस बीच सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दिख रहा है सांप ऐसी जगह निकला है जिसे देखने के बाद हालत खराब हो जाएगी। इन तस्वीरों को देखने के लोगों के होश उड़ गए हैं। इस तस्वीरों को देखने के बाद लोग खौफ में हैं।
2 of 5
टॉयलेट के अंदर कमोड में छिपकर बैठा था सांप
- फोटो : Facebook/Eufaula Alabama Police Department
लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसी जगह पर भी सांप निकल सकता है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद आपको भी सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि खतरनाक सांप कहीं निकल सकते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सांप कमोड के भीतर बैठा है।
3 of 5
टॉयलेट के अंदर कमोड में छिपकर बैठा था सांप
- फोटो : Facebook/Eufaula Alabama Police Department
दरअसल मामला अमेरिका का है। जहां पर घर के शौचालय के अंदर एक बड़ा ग्रे रैट स्नेक देखने को मिला। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सांप शौचालय में कंमोड के भीतर घुसा हुआ है। इस तस्वीर को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। घर में सांप निकलने के बाद परिवार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
4 of 5
टॉयलेट के अंदर कमोड में छिपकर बैठा था सांप
- फोटो : Facebook/Eufaula Alabama Police Department
इसके बाद यूफौला अलबामा पुलिस विभाग इस परिवार के घर पहुंचा और सांप को पकड़ा। पुलिस की तरफ से शौचालय के अंदर कंमोड में निकले सांप की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
5 of 5
टॉयलेट के अंदर कमोड में छिपकर बैठा था सांप
- फोटो : Facebook/Eufaula Alabama Police Department
वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सांप कंमोड में किस तरह घुसा हुआ है। अगर कोई शख्स ध्यान न दे तो वो नजर भी नहीं आएगा।