दुनिया में ऐसा कोई भी प्राणी नहीं है जो 'गैस' न छोड़ता है, चाहे वह इंसान हो, जानवर हो या कोई पक्षी। सभी अपने अंदर के अनावश्यक गैस को बाहर निकालने के लिए ऐसा करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो काफी 'गंदी गैस' छोड़ते हैं यानी उनकी गैस बहुत दुर्गंध देती है। ऐसे में उन लोगों के एक अनोखी दवाई बनी है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
एक फ्रांसीसी कंपनी ने दावा किया है कि उन्होंने एक ऐसी गोली का आविष्कार किया है जो आपकी 'गंदी गैस' को खुशबू में बदल देगा। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। एक ऐसी गोली जो आपके गैस के दुर्गंध को वास्तव में सुगंधित बना देगा।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
ये गोलियां क्रिस्टियन पोंचेवल नामक एक आविष्कारक द्वारा विकसित की गई हैं, जो पश्चिमी फ्रांसीसी शहर का रहने वाला है। क्रिस्टियन का दावा है कि वो आपकी बदबूदार गैस को गुलाब या चॉकलेट की खुशबू में बदल सकते हैं।
4 of 6
'गंदी गैस' छोड़ने वालों के लिए दवाई
- फोटो : Social media
क्रिस्टियन पोंचेवल साल 2007 से ही इस तरह की गोली को विकसित कर रहे हैं। उन्होंने इस दवाई को बेचने के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है। वेबसाइट का कहना है कि यह गोली पूरी तरह से प्राकृतिक है। उनके उत्पाद में चिकित्सा या दवा के आधार पर कुछ भी नहीं है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
वेबसाइट का दावा है कि इस गोली को लंबे अनुसंधान और परीक्षणों के बाद बनाया गया है, जो साल 2007 से ही बिक रही है। वेबसाइट का ये भी कहना है कि इन गोलियों की बढ़ती मांग इस बात का सबूत हैं कि ये खूब चलन में हैं।