अजब-गजब: एलियंस को लेकर हर दिन चौंका देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस को देखने और उनसे मिलने का दावा करते हैं। अब अमेरिका के एक पूर्व सीआईए एजेंट ने हैरान करने वाला दावा किया है। पूर्व सीआईए एजेंट का कहना है कि उसने मंगल ग्रह पर एलियंस को देखा है। एजेंट का दावा अजीबोगरीब तो है ही, लेकिन यह उससे भी ज्यादा अजीब है कि उसने कब और कैसे देखा था। मैकमैनीगल नाम के एक पूर्व एजेंट ने यह कहानी बताई है। उसका कहना है कि उसने मानसिक शक्तियों पर हो रहे प्रयोगों के दौरान धरती से ही यह सब देखा है।
अजब-गजब: पूर्व सीआईए एजेंट का चौंकाने वाला दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस, इस प्रयोग में हुआ था शामिल
मैकमैनीगल ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रयोग की एक स्थिति में प्रोग्राम डायरेक्टर बॉब मुनरो ने जगाया और ऐसी जगह के बारे में सोचने के लिए कहा, जो रूस और चीन दोनों ही में न हो। वास्तव में यह जगह करोड़ों किलोमीटर स्थित थी और करोड़ों साल पहले की थी।
उसने बताया कि वह मुनरो इंस्टीट्यूट के एक बंद डिब्बे में सो रहा था, क्योंकि प्रयोग में शरीर के बाहर जाने और उसने नियंत्रित करने पर काम किया जा रहा था। उसको जगा कर सवाल कियागया कि क्या हो रहा है? विजन में उसे एक बंद लिफाफा मिला और उसे खोलकर बताने को कहा गया कि लिफाले में क्या है?
आइसलैंड: यहां एक बार फिर फटी धरती, 200 फीट ऊपर उठी पाताल से निकली आग, देखें डराने वाला वीडियो
लिफाफे में मैकमैनीगल ने बड़े पिरामिड की तस्वीर देखी, जिस पर उसने कहा कि यह एक नई जगह होनी चाहिए, क्योंकि पिरामिड गीजा के पिरामिड से भी काफी बड़ा था। इमारत पर उसे ध्यान देने के लिए कहा गया, तो उसने देखा कि पिरामिड को किसी हादसे से बचे लोगों के लिए बनाया गया होगा। उसे मरे हुए नजर आए, लेकिन वे पूरी तरह इंसान नहीं लग रहे थे। 10 फीट लंबे सभी इंसान की कोई खास प्रजाति के लोग प्रतीत हो रहे थे।
अजब गजब: इंसानों के कटे अंग उगा सकता है ये जीव! बस मिल जाए एक चीज तो हो जाएगा काम
इसके बाद मुनरो ने उन निर्देशों के बारे में जो उसके दिमाग को दिए गये थे। एक पोडकॉस्ट में उसने बताया कि निर्देश थे, मंगल, दस लाख ईसा पूर्व का समय! फिर उसे सैटेलाइट से ली गईं मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें दिखाई गईं। इसमें एक विशाल क्रेटर यानी गड्ढा था। यह देखकर यकीन हो गया है कि पुराने समय में यह एलियन मंगल ग्रह पर रहा करते थे।