मानवता के इतिहास में इंसान ने अलग-अलग तरह के जीवों, वनस्पतियों को खाकर अपना जीवन गुजारा है। आज भी दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में खाने की चीजों और उनके असर को लेकर शोध जारी है। अलग-अलग समुदायों में कुछ चीजों को खाना वर्जित माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि एक समाज में किसी चीज को बेहद चाव से खाया जाता है। वहीं, दूसरे समाज में उसी चीज को वर्जित माना जाता है। इसके पीछे इन चीजों के इंसानी शरीर और मन पर पड़ने वाले असर को जिम्मेदार माना जाता है। बीते कुछ सालों में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने कई ऐसी चीजों का पता लगाया है, जिनके खाने से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है। यहां पर ऐसी ही पांच चीजों का जिक्र है जिनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होने पर इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।
दुनिया की पांच ऐसी खतरनाक खाने की चीजें, जो ले सकती हैं आपकी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पफर मछली
ये एक ऐसी मछली है जिसे साइनाइड जहर से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन नामक जहर होता है, जो अपने तेज गति से फैलने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इतनी खतरनाक होने के बावजूद भी इस मछली से बनी फुगु डिश जापान में काफी पसंद की जाती है।
जापान में फुगु डिश को अक्सर सूप के साथ परोसा जाता है, लेकिन इस डिश को बनाने के लिए कई सालों की ट्रेनिंग की जरूरत बनती है। इसे बनाने वाले शेफ भी सालों की ट्रेनिंग के बाद ही अपने ग्राहकों को ये डिश परोस पाते हैं। असल बात ये है कि जब तक इस मछली से बनी डिश ग्राहक तक पहुंचे तब तक इसके जहरीले हिस्से जैसे दिमाग, त्वचा, आँखें, अंडाशय, लिवर और आंतों को हटा देना चाहिए।
कासू - मारजू चीज
खाने की इस चीज के बारे में सुनकर ही आपका जी खराब हो सकता है। दरअसल इसे कासू मारजू चीज कहते हैं। ये इटली में काफी पॉपुलर है। इसे बनाते हुए इसमें उड़ने वाले कीड़ों का लार्वा डाला जाता है। कुछ समय बाद, ये छोटे-छोटे कीड़े चीज को इतना मुलायम बना देते हैं कि चीज के बीचो-बीच का हिस्सा क्रीम जैसा हो जाता है। कासू मारजू चीज के स्वादिष्ट होने की वजह भी ये कीड़े ही हैं। लेकिन इस चीज को खाना इतना आसान भी नहीं है। ये चीज खाते हुए आपको कीड़ों को पकड़ना पड़ता है, क्योंकि जगह मिलने पर ये कीड़े 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं।
वहीं, इसे दुनिया की सबसे खतरनाक चीज भी बताया गया है, क्योंकि अगर चीज में मौजूद कीड़े मर जाते हैं तो इसका मतलब ये होता है कि चीज खराब हो चुकी है। ऐसी स्थिति में इसे खाने से पेट खराब होने, उल्टी होने और डायरिया होने की आशंका रहती है।
रूबाब
ब्रितानी पकवानों में इस्तेमाल होने वाली रूबाब को भी काफी खतरनाक माना जाता है। लेकिन इसे लेकर लोगों में बहस भी जारी है कि ये कितनी जहरीली है। दरअसल, रूबाब के साथ लगी पत्तियों में ओक्सालिक एसिड होता है जिससे आपकी किडनी में पथरी बन सकती है। इस बात का विरोध करने वाले लोग कहते हैं कि ये एसिड रूबाब में भी मौजूद होता है, लेकिन रूबाब के साथ लगी पत्तियों में इस एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
लाल सोयाबीन
ये एक आम धारणा है कि बीन स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे बीन भी होते हैं जिनको खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। लाल बीन और सोयाबीन ऐसी ही बीन होती हैं। इन बीनों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं, लेकिन इन बीनों में एक खास तरह का वसा होता है जिन्हें पचाना बेहद मुश्किल होता है। इस वसा को पचाने की स्थिति में उल्टी और पेट दर्द भी हो सकता है। इन्हें खाने से पहले 12 घंटे तक पानी में रखने की जरूरत होती है। इसके बाद ही इन्हें उबालकर प्रयोग में लाया जा सकता है।