फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Villages: भारत के पांच अजब-गजब गांव, कहीं रहते हैं सिर्फ करोड़पति, तो कहीं 50 साल से नहीं हुई शादी

Wed, 15 Mar 2023 11:09 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
Five Countries of India Where Only Crorepati Lives Speaks Only Sanskrit Have Not Marriage for 50 Years
भारत के पांच अजब-गजब गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
Weird Villages of India: अगर आपको भारत के बारे में जानना है, तो गांवों की यात्रा करनी चाहिए। भारत में कई ऐसे गांव हैं जो किसी न किसी कारण से मशहूर हैं। इनमें कई गांव अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं, तो कई साफ-सफाई के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे गावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरती के साथ-साथ अजीबोगगरीब वजहों से पूरे देश में जाने जाते हैं। इन गांवों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 


हिवारे बाजार गांव, महाराष्ट्र

भारत के इस गांव ने साबित किया है कि गांव के लोग गरीब नहीं होते हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हिवारे बाजार गांव स्थित है। यह गांव करोड़पति गांव के नाम से मशहूर है। इस गांव में रहने वाले 50 से ज्यादा लोग करोड़पति हैं। विकास और समुदाय आधारित प्राकृतिक संसाधन मैनेजमेंट से इस गांव के लोगों को मदद मिली है। यह गांव भारते के आदर्श गावों में शामिल है। 
Five Countries of India Where Only Crorepati Lives Speaks Only Sanskrit Have Not Marriage for 50 Years
भारत के पांच अजब-गजब गांव - फोटो : iStock

मत्तूर गांव, कर्नाटक 

इस गांव में ज्यादातर लोग अपने दैनिक जीवन में बातचीत करने के लिए संस्कृत भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अनोखा गांव मत्तूर कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्थित है। कर्नाटक की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है, लेकिन इस गांव में लोग संस्कृत के साथ सहज हैं। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहो होगा कि इसमें अनोखा क्या है? प्राचीन भारतीय भाषा संस्कृत है, लेकिन अब यह सक्रिय रूप से नहीं बोली जाती है। भारत के कुछ स्कूलों में संस्कृत पढ़ायी जाती है, लेकिन फिलहाल भारत में इसका इस्तेमाल धार्मिक समारोहों तक सीमित है।  मत्तूर गांव के लोगों के लिए यह सामान्य भाषा है। 
 

Five Countries of India Where Only Crorepati Lives Speaks Only Sanskrit Have Not Marriage for 50 Years
भारत के पांच अजब-गजब गांव - फोटो : iStock

लोंगलों वा गांव, नागालैंड 

नागालैंड के मोन जिले में लोंगलों वा गांव स्थित है। प्रदेश के सबसे बड़े गांव में से एक है, लेकिन यह गांव इसके कारण से अजीबगरीब नहीं है। इस गांव के प्रधान का घर जिसे स्थानीय भाषा में अंग या राजा कहा जाता है, भारत और म्यांमार के बीच भौगोलिक सीमा में मौजूद है। अगर आप राजा के घर में स्थित हैं, तो आप एक ही समय में म्यांमार और भारत में मौजूद हो सकते हैं। इस गांव के लोगों के पास दोहरी नागरिकता है। 


Baba Vanga Predictions: धरती पर आने वाला है विनाशकारी तूफान, सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Countries of India Where Only Crorepati Lives Speaks Only Sanskrit Have Not Marriage for 50 Years
भारत के पांच अजब-गजब गांव - फोटो : iStock

बड़वां कला विलेज, बिहार

बिहार के कैमूर हिल्स के बड़वां गांव के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में 2017 तक यानी 50 सालों तक इस गावं में कोई शादी नहीं हुई थी। साल 2017 के बाद इस गांव में बारात आई थी। इस गांव को बैचलर ऑफ विलेज के नाम से जाना जाता था। पहले बड़वां गांव तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक तरीका 10 किमी का ट्रेक था। यहां पर कोई पक्की सड़क नहीं थी जिसकी वजह से गाड़ी लाना नामुमकिन था। बाद में ग्रामीणों ने एक सड़क बनाई जिससे शादी संभव हुई। 

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भारत को लेकर डरावनी भविष्यवाणी, अगर सच हुई तो मच जाएगी तबाही!

विज्ञापन
Five Countries of India Where Only Crorepati Lives Speaks Only Sanskrit Have Not Marriage for 50 Years
भारत के पांच अजब-गजब गांव - फोटो : iStock

शनि शिंगणापुर गांव, महाराष्ट्र

भारत के लगभग हर शहर और गांव में लोग कहीं बाहर जाते समय या रात में सोते समय सुरक्षा के लिए घर के दरवाजे जरूर बंद करते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के शनि शिगनापुर गांव में लोगों के घर के दरवाजे नहीं हैं। यह गांव इसके लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के रहने वाले शनिदेव के सच्चे भक्त हैं। लोगों का मानना है कि जो कोई भी गांव में किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाएगा, वह शनि देव के प्रकोप का शिकार बनेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed