Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Fermi Paradox Why we have not been able to meet with aliens know what Fermi Paradox says about this
{"_id":"6174fe5d71e25e70ce6c5171","slug":"fermi-paradox-why-we-have-not-been-able-to-meet-with-aliens-know-what-fermi-paradox-says-about-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fermi Paradox: आखिर हम लोगों की मुलाकात एलियंस के साथ क्यों नहीं हो रही? जानिए क्या कहती है इस पर फर्मी पैराडॉक्स थ्योरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Fermi Paradox: आखिर हम लोगों की मुलाकात एलियंस के साथ क्यों नहीं हो रही? जानिए क्या कहती है इस पर फर्मी पैराडॉक्स थ्योरी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Fermi Paradox
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्ट्रिंग थ्योरी के को-फाउंडर मिचिओ काकू अपनी पुस्तक द फ्यूचर ऑफ ह्यूमेनिटी में सभ्यता के तीन चरण के बारे में बताते हैं Type-1, Type-2 और Type-3 Civilization। Type-1 सिविलाइजेशन वह सभ्यता होती है, जो अपने प्लेनेट को पूरी तरह कंट्रोल करके उसकी ऊर्जा का इस्तेमाल करती है। वहीं Type-2 सिविलाइजेशन में उन्होंने उस सभ्यता को रखा है, जो अपने सौर मंडल को नियंत्रित कर सकती है और अपने सूर्य की ऊर्जा का इस्तेमाल अपने विकास के लिए करती है। अंत में आती है Type-3 सिविलाइजेशन। Type-3 सभ्यता पूरी आकाशगंगा को कंट्रोल करने की क्षमता रखती है। हमारा ब्रह्मांड 90 बिलियन प्रकाश वर्ष में फैला हुआ है। ऐसे में इस बात की एक बड़ी संभावना जताई जाती है कि अंतरिक्ष में ऐसी इंटेलिजेंट लाइफ जरूर इवोल्व हुई होगी, जो टाइप-1,2 या 3 के चरण को पूरा करती हो। आज जिस फर्मी पैराडॉक्स की बात हम करने जा रहे हैं, उसका संबंध इसी के साथ जुड़ा है। आइए जानते हैं इस अनोखे फर्मी पैराडॉक्स के बारे में -
2 of 6
Fermi Paradox
- फोटो : Istock
इस अनोखी थ्योरी को नोबेल पुरस्कार विजेता और इटालियन अमेरिकन फिजिसिस्ट Enrico Fermi ने दिया था। इस थ्योरी की परिकल्पना कहती है कि 90 बिलियन प्रकाश वर्ष में फैले इस विशाल ब्रह्मांड में अरबों की संख्या में तारे मौजूद हैं। हमारी मिल्की वे अकाशगंगा में सूर्य जैसे करीब 20 बिलियन तारे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अगर 0.1 प्रतिशत तारों के हेबिटेबल जोन में कोई प्लेनेट है, तो करीब 10 लाख प्लेनेट ऐसे हो सकते हैं, जहां पर पृथ्वी के जैसा ही जीवन मौजूद हो।
3 of 6
Fermi Paradox
- फोटो : Istock
ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि उन ग्रहों पर इंटेलिजेंट लाइफ विकसित हो चुकी है या हुई होगी। हालांकि जीवन और इस ब्रह्मांड को लेकर हमारी समझ काफी सूक्ष्म है। वैज्ञानिकों द्वारा इस बात के बड़े कयास लगाए जाते हैं कि इस ब्रह्मांड में ऐसी कई इंटेलिजेंट लाइफ हैं, जो हमारी समझ के भी परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Fermi Paradox
- फोटो : Istock
फर्मी पैराडॉक्स की मानें तो ये इंटेलिजेंस लाइफ इतनी एडवांस हो चुकी हैं कि उनके द्वारा आसानी से इंटरेस्टेलर ट्रेवल भी किया जा सकता है। वे किसी भी ग्रह सूर्य और तारों के निकट आसानी से आ जा सकते हैं। फर्मी पैराडॉक्स में ऐसे कई दावे किये गए हैं, जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Fermi Paradox
- फोटो : Istock
फर्मी पैराडॉक्स के अनुसार उन एडवांस एलियन लाइफ द्वारा आकाशगंगा में कई ग्रहों को अपना उपनिवेश बनाया गया होगा। अगर कोई एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ इतनी उन्नत हुई होगी कि जो सिविलाइजेशन के तीसरे चरण पर पहुंच गई हो, तो उसके द्वारा पूरी आकाशगंगा को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ये हुआ है तो सभी के सभी एलियंस कहां हैं? इसी पैराडॉक्स को फर्मी पैराडॉक्स के नाम से जाना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।