मानव शरीर देखने में तो साधारण लगता है, लेकिन इसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। माना जाता है कि मानव शरीर की संरचना ईश्वर ने की है, जिसके मुकाबला अभी तक कोई नहीं कर पाया है। आज भी वैज्ञानिक मानव शरीर को लेकर हैरान हैं, कि आखिर मानव शरीर में इतना सब कैसे है? आज हम आपको इंसानी दिमाग के बारे में एक रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम होगा। दरअसल, आपके दिमाग के अंदर गुप्त सुरंगें होती हैं। इनकी खोज साल 2018 में चूहों और इंसानों में की गई थी। वहीं इनका सही काम अब खोजा गया है। ये गुप्त सुरंगें दिमाग को खोपड़ी से जोड़ती हैं और संदेशों का आदान-प्रदान करती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक दिमाग में मौजूद ये सुरंगें प्रतिरोधक कोशिकाओं (इम्यून सेल्स), अस्थि मज्जा की आवाजाही को आसान बनाती हैं। इनकी वजह से दिमाग से शरीर के अन्य हिस्सों तक आपदा की स्थिति में जरूरी रसायन पहुंचता है।
Study: दिमाग और खोपड़ी के बीच होती हैं रहस्यमयी सुरंगें, जानिए क्या करती हैं काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन