Bodi Tribe: दुनिया में कई तरह की जनजातियां पाई जाती हैं। इन जनजातियों के खानपान और रहन-सहन बिल्कुल अलग होते हैं। जनजातियां आज भी हजारों साल पूरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जहां पर रहती हैं, वहां पर इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकारें भी अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं करती हैं। जनजातियां कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन करती हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है।
Ajab-Gajab: मोटे होने के लिए खून पीते हैं यहां के लोग, सबसे ज्यादा तोंद वाला शख्स माना जाता हीरो
दरअसल बोदी जनजाति में एक प्रतियोगिता होती है, जो करीब छह महीने तक चलती है। इस प्रतियोगिता में सबसे मोटे शख्स को विजेता माना जाता है। बोदी जनजाति में लोग यह खिताब जीतने के लिए गाय का दूध और खून पीते हैं। प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाले शख्स को पूरे जीवन हीरो माना जाता है।
इथियोपिया में रहने वाली जनजाति अपना जीवन यापन करने के लिए पशुपालन करती है। इस जनजाति के पुरुष नग्न रहते हैं और कमर के चारों तरफ कपास की पट्टी बांधकर रखते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में सिर्फ अविवाहित लड़के हिस्सा लेते हैं।
Optical Illusion: क्या आप तस्वीर में 15 सेकेंड के अंदर जेब्रा को ढूंढ सकते हैं? सिर्फ एक फीसदी लोग खोज पाए हैं
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को अलग कमरे में रखा जाता है। इन लोगों को जमकर खाने-पीने का सामान मिलता है, जिससे वह मोटा हो सकें। यह लोग छह महीने गाय के दूध में गाय का खून मिलाकर पीते हैं। इन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से यह जल्द मोटे हो जाएंगे। इस दौरान यह लोग संबंध नहीं बना सकते हैं।
Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा
जनजाति में गाय को पवित्र माना जाता है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोदी जनजाति में गाय को बेहद पवित्र माना जाता है। इसकी वजह से गाय की हत्या नहीं की जा सकती है। गाय की नस को काटकर खून निकाला जाता है और फिर मिट्टी से उसे बंद किया जाता है। यह खास ख्याल रखा जाता है कि गाय की जान को खतरा न हो। खून और दूध के मिश्रण को जमने से पहले पीना होता है। प्रतियोगिता के दिन झोपड़ी से बाहर आने से पहले पुरुष शरीर को मिट्टी और राख से ढक लेते हैं।