फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की वो महंगी शराब, जिसके एक बोतल की कीमत में आ सकती है कई महंगी कार

Sat, 05 Sep 2020 10:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 05 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Essencia 2008 Decanter expensive wine in the world cost of a bottle equal to expensive cars
दुनिया की सबसे महंगी शराब - फोटो : Social media

आपने शायद अब तक दस हजार या बीस हजार तक की शराब की बोतलें देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दुनिया की सबसे महंगी शराब की क्या कीमत हो सकती है? यूरोपीय देश हंगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल टोकज के शराब उत्पादकों ने एक ऐसी वाइन तैयार की है, जिसकी डेढ़ लीटर की एक बोतल की कीमत करीब 28.41 लाख रुपये है। इतना ही नहीं इसे दुनिया की सबसे महंगी वाइन भी कहा जाता है।

Essencia 2008 Decanter expensive wine in the world cost of a bottle equal to expensive cars
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस शराब का नाम इसेंसिया 2008 डिसेंटर है। 'इसेंसिया 2008 डिसेंटर' की सबसे खास बात ये है कि इसे सीमित मात्रा में ही तैयार किया जाता है। अब तक इस शराब की मात्र 20 बोतलें ही तैयार की गई हैं, जिनमें से 11 बोतलें बिक चुकी हैं।

Essencia 2008 Decanter expensive wine in the world cost of a bottle equal to expensive cars
दुनिया की सबसे महंगी शराब - फोटो : Social media

'इसेंसिया 2008 डिसेंटर' की पैकिंग भी बहुत आकर्षक होती है। इस शराब की प्रत्येक बोतल को एक चमकदार काले रंग के बॉक्स में रखा गया है, जिसमें एक स्विच लगा होता है, जो बोतल को और भी चमकदार बना देता है। इसकी एक और खास बात है कि कोई भी बोतल एक दूसरे से मिलती जुलती नहीं है यानी सबको अलग-अलग तरीके से और विशेष रूप से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Essencia 2008 Decanter expensive wine in the world cost of a bottle equal to expensive cars
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यह शराब साल 2008 में तैयार हुई थी, जिसे कई सालों के बाद बोतल में पैक किया गया। इसे बनाने वाली कंपनी के जनरल मैनेजर जोल्टन कोवाक्स के मुताबिक, 'इसेंसिया 2008 डिसेंटर' वाइन तैयार होने के आठ साल बाद बोतल में पैक होने के लिए सही मानी जाती है। 'इसेंसिया 2008 डिसेंटर' की एक्पायरी डेट (तारीख) वर्ष 2300 है, यानी इसे अभी लोग 80 साल तक चाहें तो सहेज कर रख सकते हैं।

विज्ञापन
Essencia 2008 Decanter expensive wine in the world cost of a bottle equal to expensive cars
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जोल्टन कोवाक्स के मुताबिक, इस शराब को खास मौसम में ही बनाया जाता है और एक छोटी चम्मच के बराबर मात्रा में इसे बनाने में करीब एक किलोग्राम पके हुए अंगूर का इस्तेमाल होता है। यानी अगर एक बोतल शराब बनानी हो तो इसके लिए करीब 20 किलोग्राम अंगूर की जरूरत होती है। इसकी 37.5 सेंटीमीटर की एक बोतल में तीन फीसदी अल्कोहल होता है। इसमें अधिकतम चार फीसदी ही अल्कोहल हो सकता है, जो अन्य वाइन के मुकाबले ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed