{"_id":"5da82d428ebc3e93d9659beb","slug":"eritrea-where-no-any-atms-and-huge-difficulty-in-getting-sim-cards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी एटीएम, कॉल तक करने के लिए लोगों को जाना पड़ता है पीसीओ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी एटीएम, कॉल तक करने के लिए लोगों को जाना पड़ता है पीसीओ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के दौर में जहां गांव-गांव तक एटीएम की पहुंच हो गई है, वही दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां एक भी एटीएम नहीं है। जी हां, यह बिल्कुल सच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां किसी को कॉल भी करने के लिए लोगों को पीसीओ जाना पड़ता है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल आने के बाद से अब लगभग हर जगह खत्म हो गया है।
2 of 10
इरीट्रिया का बैंक
- फोटो : Social media
इस देश का नाम है इरीट्रिया, जो एक अफ्रीकी देश है। इसे आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक भी एटीएम न होने की वजह से लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंकों का रूख करना पड़ता है और सबसे हैरानी की बात तो ये भी है कि यहां नियम है कि लोग एक महीने में बैंक से 23,500 रुपये से अधिक नहीं निकाल सकते।
3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इरीट्रिया के रहने वाले एक व्यक्ति को कार खरीदने के लिए 11 महीने इंतजार करना पड़ा था, क्योंकि हर महीने पैसे निकालने की सीमा तय थी। हालांकि शादी जैसे बड़े आयोजनों के लिए लोगों को कुछ छूट दी जाती है। इसके लिए लोग तय सीमा से ज्यादा पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
असमारा शहर में मौजूद एरीटेल का एक दफ्तर
- फोटो : Social media
जहां एक देश में कई टेलीकॉम कंपनियां होती हैं, वही इरीट्रिया में एरीटेल नाम की सिर्फ एक ही टेलीकॉम कंपनी है और वो भी सरकार के नियंत्रण में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एरीटेल की सर्विस बेहद ही खराब है।
विज्ञापन
5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
इरीट्रिया में मोबाइल सिम खरीदना भी बेहद ही मुश्किल है। इसके लिए भी स्थानीय प्रशासन ने मंजूरी लेनी पड़ती है और अगर सिम ले भी लिया तो उसमें इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि सिम में मोबाइल डाटा होता ही नहीं है। वही, दूसरे देशों से यहां घूमने आए हुए लोगों को अगर सिम लेना हो, तो उन्हें अस्थायी सिम लेने के लिए प्रशासन के पास आवेदन देना पड़ता है, जिसमें तीन-चार दिन का समय लगता है। उसके बाद ही उन्हें सिम मुहैया कराया जाता है और सबसे जरूरी बात ये है कि देश छोड़ते समय सिम को लौटाना भी पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।