फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की कार्रवाई का असर, पाकिस्तान में 180 रुपये किलो मिल रहा टमाटर, दूसरी सब्जियों के भी दाम बढ़े

Thu, 21 Feb 2019 01:11 PM IST
sapna singla फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Thu, 21 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Effect of Indian Action on Pakistan after Pulwama Attack Tomatoes are being sold rs 180
Vegetables Pakistan - फोटो : Social media

पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में लोगों का आक्रोश जारी है। अब देश के किसानों ने भी पाकिस्तान को अपना दम दिखा दिया है। भारतीय किसानों ने अपने उत्पादों को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है। किसानों का कहना है कि हमारी सब्जियां और फल भले ही सड़ जाएं, लेकिन हम उन्हें पाकिस्तान को नहीं बेचेंगे। 



Effect of Indian Action on Pakistan after Pulwama Attack Tomatoes are being sold rs 180
Azadpur Mandi - फोटो : Social media

मध्य प्रदेश के किसानों ने अपने टमाटर पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल और सब्जियां आजादपुर मंडी से ही सप्लाई की जाती हैं, लेकिन अब वहां के व्यापारियों ने भी अपने उत्पादों को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला कर लिया है। 

Effect of Indian Action on Pakistan after Pulwama Attack Tomatoes are being sold rs 180
डेमो - फोटो : डेमो

भारत सरकार ने भी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इसका असर ये हुआ है कि पाकिस्तान में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Effect of Indian Action on Pakistan after Pulwama Attack Tomatoes are being sold rs 180
vegetables - फोटो : विवेक निगम

भारत में जो टमाटर 10 रुपये किलो मिल रहा है, वहीं टमाटर अब पाकिस्तान के लाहौर में 180 रुपये किलो तक पहुंच गया है। साउथ एशिया की एक पत्रकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है। टमाटर के अलावा पाकिस्तान में प्याज के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले वहां प्याज 15 रुपये किलो मिल रहा था, लेकिन अब उसके दाम 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। 


विज्ञापन
Effect of Indian Action on Pakistan after Pulwama Attack Tomatoes are being sold rs 180
Vegetables Pakistan - फोटो : Social media

पाकिस्तान के सब्जी मार्केट में अन्य सब्जियों के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में आलू 30-35 रुपये किलो, खीरा 80 रुपये किलो, लॉकी और टिंडे 60-80 रुपये किलो, शिमला मिर्च 80 रुपये किलो और भिंडी 120 रुपये किलो तक मिल रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के सब्जी बाजार में ऐसी ही वृद्धि साल 2017 में भी देखी गई थी। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते आपूर्तिं बंद कर दी गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये किलो तक पहुंच गए थे।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed