{"_id":"616041408ebc3e8ba804407f","slug":"earth-has-a-heartbeat-and-a-pulse-know-what-is-the-mystery-behind-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: पृथ्वी की है हार्टबीट और एक नब्ज, जानिए क्या है इसका रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: पृथ्वी की है हार्टबीट और एक नब्ज, जानिए क्या है इसका रहस्य
मनुष्य की तरह पृथ्वी की भी एक हार्टबीट यानी धड़कन है। पृथ्वी की यह धड़कन मानव की तरह ही उसके जिंदा होने का सबूत है। एक स्टडी में इस रहस्य का खुलासा हुआ है। इस स्टडी में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। आईए जानते हैं आखिर ये रहस्य क्या है?
लाखों साल पुरानी है नब्ज
अगर पृथ्वी और इंसान के अस्तित्व की तुलना की जाएगी तो मानव जीवन इसके आगे कुछ भी नहीं है। पृथ्वी की भी एक जिंदगी है और एक दिमाग है जो एक प्रकृति है और ये उसी के मुताबिक बर्ताव भी करती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती पर कई ऐसी चीजें होती हैं जिसके बारे में इंसान के लिए अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इसको नियंत्रित करने के बारे में किसी को सोचना भी नहीं चाहिए।
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के जियोलॉजिस्ट माइकल रैम्पिनो धरती के रहस्यों के बारे में जानना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर धरती को लेकर एक रिसर्च किया। इस रिसर्च में हैरान करने वाली जानकारियां सामने आईं। इस रिसर्च में खुलासा हुआ कि पृथ्वी की अपनी एक हार्टबीट और नब्ज भी है जो 27.5 मिलियन साल की हो चुकी है।
2 of 4
पृथ्वी की है हार्टबीट और एक नब्ज
- फोटो : iStock
इस स्टडी में पता चला है कि अब अगली बार धरती का दिल करीब 2 करोड़ साल बाद धड़केगा। इसका मतलब यह हुआ कि 2 करोड़ साल के बाद धरती पर फिर प्रलय आएगी। माइकल बताते हैं कि पृथ्वी पर घटने वाली छोटी-मोटी प्राकृतिक घटनाएं कोई आपदा नहीं हैं। बड़ी आपदा उस समय आएगी जब धरती का दिल धड़केगा और उसकी भूगर्भीय नसों में पल्स दौड़ेने लगेगा।
3 of 4
पृथ्वी की है हार्टबीट और एक नब्ज
- फोटो : iStock
जानिए कब आएगी प्रलय
माइकल का कहना है कि आकड़ों के मुताबिक, यह एक सामान्य भूगर्भीय प्रक्रिया है जो अचानक घटती है। कई भूगर्भीय हलचलों का आपस में एक संबंध होता है। जब सारे क्रम एक साथ जुड़ते हैं, तब उस समय धरती का दिल धड़कता है। यह उसी तरह है जैसे किसी इंसान की सांस अटक जाए और वह हाथ-पैर मारने लगे। ठीक वैसे ही धरती की भी धड़कन अटकी हैं जैसे ही एक बार पूरी होगी। भारी तबाही के बाद सबकुछ सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वी की है हार्टबीट और एक नब्ज
- फोटो : iStock
माइकल और उनकी टीम की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टडी में खुलासा हुआ है कि जब धरती सांस लेती है, तो समुद्री और गैर-समुद्री जीवों का सामूहिक संहार होता है। सुनामी जैसी भयानक घटनाएं होती हैं। महाद्वीप तबाह हो जाते हैं और कुछ समुद्र में समा जाते हैं और कुछ अंदर से बाहर आ जाते हैं। पृथ्वी के चुंबकीय शक्ति में परिवर्तन आ जाता है। टेक्टोनिक प्लेट आपस में टकराकर या अलग होकर संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।