फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉर्डन देश से जुड़े वो रोचक तथ्य, जो कर देंगे आपको हैरान

Wed, 22 Apr 2020 09:32 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Interesting facts about Jordan officially name the Hashemite Kingdom of Jordan
पेट्रा, जॉर्डन - फोटो : Pixabay

जॉर्डन, जिसे आधिकारिक तौर पर हेशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन कहा जाता है। यह दक्षिण पश्चिम एशिया में अकाबा खाड़ी के दक्षिण में, सीरियाई मरुस्थल के दक्षिणी भाग में स्थित एक अरब देश है, जिसके उत्तर में सीरिया, उत्तर-पूर्व में इराक, पश्चिम में इजरायल और पूर्व और दक्षिण में सऊदी अरब जैसे देश हैं। वैसे तो यह देश कुल 89,341 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है। 

Interesting facts about Jordan officially name the Hashemite Kingdom of Jordan
पेट्रा, जॉर्डन - फोटो : Pixabay

जॉर्डन में दुनिया के सात नए अजूबों में से एक पेट्रा मौजूद है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल है। दरअसल, पेट्रा एक प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल है, जो करीब 300 ईसा पूर्व में नाबाटन साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। जॉर्डन में फिलहाल किंग अब्दुल्ला द्वितीय का शासन है। 

Interesting facts about Jordan officially name the Hashemite Kingdom of Jordan
जबल उम्म एड दमी, जॉर्डन - फोटो : Social media

'जबल उम्म एड दमी' जॉर्डन का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 1,854 मीटर है। वहीं इस देश की सबसे लंबी नदी जॉर्डन नदी है, जो 251 किलोमीटर लंबी है जबकि यहां की सबसे बड़ी झील 'सी ऑफ गैलिली' है जो 166 वर्ग किलोमीटर में फैली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about Jordan officially name the Hashemite Kingdom of Jordan
जॉर्डन का अम्मान शहर - फोटो : Pixabay

जॉर्डन में टीवी पर अरबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। इस देश की सबसे खास बात ये है कि यहां की जनता को केबल टीवी देखने की आजादी है जो कई अरब देशों में नहीं है। 

विज्ञापन
Interesting facts about Jordan officially name the Hashemite Kingdom of Jordan
अजरक ओएसिस व्हील - फोटो : Social media

जॉर्डन के रेगिस्तान में कुछ रहस्यमय और विशाल आकृतियां बनी हुई हैं, जो सीरिया से लेकर जॉर्डन और सऊदी अरब तक फैली हुई हैं। इन रहस्यमय आकृतियों को 'अजरक ओएसिस व्हील' कहा जाता है। माना जाता है कि इन आकृतियों को करीब 8500 साल पहले बनाया गया होगा। हालांकि इसके बारे में कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं है। इन्हें क्यों बनाया गया था, ये भी किसी को नहीं पता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed