{"_id":"5fecba7899153e2b955d7be5","slug":"dubai-lady-passanger-arrested-for-smuggling-gold-in-form-of-foil-and-hidden-in-chocolate-box","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट के डिब्बे में अनोखे ढंग से छुपा रखा था सोना, कस्टम अधिकारी भी देख के हो गए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
चॉकलेट के डिब्बे में अनोखे ढंग से छुपा रखा था सोना, कस्टम अधिकारी भी देख के हो गए हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोने की तस्करी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर आपने कई घटनाओं के बारे में सुना होगा। इस काम के लिए तस्कर हमेशा कोई ना कोई नया तरीका ढूंढ लेते हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला है। मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला के तस्करी करने के तरीका के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
2 of 5
सोने की तस्करी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, महिला ने चॉकलेट के कार्बन पेपर रैपर के तौर पर सोने की तस्करी कर रही थी। महिला ने सोने की तस्करी चॉकलेट बॉक्स में बतौर रैपर की तरह किया था। कस्टम विभाग ने उससे 481 ग्राम सोना बरामद किया है। इतना ही नहीं सोने को स्कैनिंग मशीन से बचाने के लिए कार्बन पेपर और कार्डबोर्ड के साथ मिलाकर लगाया गया था। भारत अब सोने की तस्करी का भी केंद्र बन गया है। क्योंकि यहां सोने की मांग हमेशा बनी रहती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिकारियों के मुताबिक, इस तस्करी को करने के लिए सोने को पहले पन्नी में बदला गया था। इसके बाद एक कार्डबोर्ड बॉक्स के अंदर, नीले कार्बन पेपर में बतौर चाॉकलेट रैपर उसे रखा गया था, ताकि जांच के दौरान आंखों में धूल झोंकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कनाडा की एक एजेंसी IMPACT के दावों को अगर माना जाए, तो भारत की सीमाओं में जितने भी तरीके से विदेशों से सोना आता है, उसमें एक तिहाई हिस्सा तस्करी के जरिए ही लाया जाता है। भारत हर साल लगभग 800-900 टन सोना आयात करता है, जबकि साल में खपत लगभग 1,000 टन है। इससे साफ है कि देश में 200 टन सोने की तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
सोने की तस्करी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं भारत में केरल तस्करी के मामले में एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के एक सचिव को पद से हटा दिया गया था क्योंकि उनपर तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।